फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा
नई दिल्ली:
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'दंगल (2016)' में गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) रातों रात स्टार बन गई. इन दोनों लड़कियों ने फिल्म में ऐसा दंगल किया, जिसे देख देश-दुनिया से फैन्स दंग रह गए. 'दंगल' में बहनों का किरदार निभाने वाली इन दोनों एक्ट्रेसेस की दोस्ती असल जिंदगी में बहुत गहरी है. अब इन्होंने दोस्ती से एक-कदम बढ़ाते हुए एक-दूसरे को प्रपोज कर दिया है. ताजा वीडियो में फातिमा जमीन पर बैठकर सान्या को प्रपोज करती नजर आ रही हैं.
Video: कमरे में अकेले सो रही थी ये सिंगर, लड़कों ने सुंघाया कुछ ऐसा, उठकर भागीं...
घबराइए नहीं इन्होंने एक-दूसरे को असल में नहीं बल्कि मौज-मस्ती के दौरान प्रपोज किया है. फातिमा ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को वीडियो जारी किया है, जिसमें वह सान्या को प्रपोज कर रही हैं. दोनों काफी खुश हैं और बेसुद होकर थिरकती नजर आ रही हैं.
देखें, Video...
फातिमा और सान्या को अक्सर आमिर खान के साथ या फिर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. अखाड़े में दंगल करने वाली ये एक्ट्रेसेस रियल लाइफ में बेहतरीन डांसर भी हैं, इसका अंदाजा आप सान्या और फातिमा के डांसिंग वीडियो से लगा सकते हैं. पिछले महीने दोनों एक्ट्रेसेस ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के आइटम नंबर दिलबर... पर सिजलिंग परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट किया था.
देखें, Video...
बता दें, 'दंगल' से मिली पॉपुलैरिटी के बाद सान्या और फातिमा बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही हैं. फातिमा जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी. जबकि सान्या मल्होत्रा फिल्म 'पटाखा' में बिल्कुल देसी अंदाज में दिखेंगी. पटाखा में सान्या मल्होत्रा के अलावा राधिका मदान और सुनील ग्रोवर अहम किरदार में होंगे. फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है.
देखें, Trailer...
Bigg Boss 12: 'बिग बॉस 12' में नजर आ सकती हैं पम्मी आंटी, ये सेलेब्रिटी भी हैं हिट लिस्ट में
फिल्म 'पटाखा' चरण सिंह पाठिक की कहानी 'दो बहने' पर आधारित है. फिल्म की कहानी बड़की और छुटकी की है जो राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. दोनों हमेशा लड़ती रहती हैं. लेकिन दोनों की जब शादी हो जाती है तो उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

आम्रपाली दुबे ने इन मस्त अदाओं से की डांस प्रैक्टिस, YouTube पर Video ने मचाया तहलका
फातिमा और सान्या को अक्सर आमिर खान के साथ या फिर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. अखाड़े में दंगल करने वाली ये एक्ट्रेसेस रियल लाइफ में बेहतरीन डांसर भी हैं, इसका अंदाजा आप सान्या और फातिमा के डांसिंग वीडियो से लगा सकते हैं. पिछले महीने दोनों एक्ट्रेसेस ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के आइटम नंबर दिलबर... पर सिजलिंग परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट किया था.
देखें, Video...
विदेशी मॉडल पर फिदा हुआ ये पंजाबी सिंगर, 1 करोड़ 40 लाख बार देखा गया Video
बता दें, 'दंगल' से मिली पॉपुलैरिटी के बाद सान्या और फातिमा बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही हैं. फातिमा जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी. जबकि सान्या मल्होत्रा फिल्म 'पटाखा' में बिल्कुल देसी अंदाज में दिखेंगी. पटाखा में सान्या मल्होत्रा के अलावा राधिका मदान और सुनील ग्रोवर अहम किरदार में होंगे. फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है.
देखें, Trailer...
Bigg Boss 12: 'बिग बॉस 12' में नजर आ सकती हैं पम्मी आंटी, ये सेलेब्रिटी भी हैं हिट लिस्ट में
फिल्म 'पटाखा' चरण सिंह पाठिक की कहानी 'दो बहने' पर आधारित है. फिल्म की कहानी बड़की और छुटकी की है जो राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. दोनों हमेशा लड़ती रहती हैं. लेकिन दोनों की जब शादी हो जाती है तो उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aamir Khan, Dangal, Sanya Malhotra, Fatima Sana Shaikh