विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2023

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज, अब सीधे ओटीटी पर आएगी नजर

प्राइम वीडियो ने जुलाई में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बवाल' के ग्लोबल प्रीमियर का किया ऐलान. जाह्नवी कपूर और वरुण धवन हैं लीड रोल में.

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज, अब सीधे ओटीटी पर आएगी नजर
सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी बवाल
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो ने फिल्म 'बवाल' के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है. साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर हैं, जो पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे. फिल्म जुलाई में भारत और दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी. प्राइम वीडियो के भारत के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक मनीश मेंघानी ने कहा है, 'हमें खुशी है कि हमें देश के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' को वर्ल्डवाइड रिलीज के साथ 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के दर्शकों के पास ले जाने का मौका मिला है. 'बावाल' पहली Hfल्म है जो 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' की तरफ से प्राइम वीडियो पर वैश्विक रूप से प्रीमियर हो रही है. 'बवाल' एक शानदार कहानी है जिसमें वैश्विक आकर्षण है, और वरुण और जाह्नवी के खूबसूरत अभिनय से सजा है.'

'बवाल' को लेकर सजिद नडियाडवाला ने कहा, 'बवाल मेरे लिए बहुत खास फिल्म है, और यह मेरी सबसे एम्बिशयस प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसे बनाने में मुझे बहुत खुशी मिली है. इस फिल्म का निर्देशन मेरे पसंदीदा फिल्मकार नितेश तिवारी ने किया है और वरुण और जाह्नवी ने इस फिल्म में पहली बार काम किया है. मुझे बवाल पर गर्व है, और मैं यह बहुत खुशी है कि इसकी वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर जुलाई में हो रहा है.'

बवाल के डायरेक्टर निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, 'भारतीय स्थानों और यूरोपीय देशों में शूट किई गई बवाल एक दिलचस्प कहानी, ड्रामेटिक सीन और वरुण और जाह्नवी के बीच शानदार केमिस्ट्री वाली फिल्म है. प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर से मुझे विश्वास है कि हम भारत और विदेशों में बवाल को दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे. हमने बहुत उत्साह और समर्पण से इस फिल्म को बनाया है और अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dangal Director, Bawaal, Bawaal OTT Release Date, Bawaal On OTT, Bawaal On Amazon Prime, Bawaal Prime Video, Varun Dhawan, Janhvi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com