थिएटर में फ्लॉप... लेकिन OTT पर सुपरहिट. सुनने में ये कहानी भले ही फिल्मी लगे, लेकिन साल 2026 में कई फिल्मों ने इसे सच कर दिखाया. सिनेमाघरों में इन फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन जैसे ही ये अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं, लोगों ने इन्हें हाथोंहाथ ले लिया. कुछ फिल्में तो रिलीज के बाद ट्रेंडिंग लिस्ट में भी पहुंच गईं. अगर इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 6 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 3000 करोड़ कमाने वाली धुरंधर का जापान में बुरा हाल, रणवीर सिंह की फिल्म को 1000 लोग भी नहीं गए देखने
ओ रोमियो
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन थिएटर में फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई. हालांकि प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही इसका माहौल बदल गया. देखते ही देखते फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर तक पहुंच गई और लोगों ने इसे जमकर देखना शुरू कर दिया.
गिन्नी वेड्स सनी 2
मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' बड़े पर्दे पर ज्यादा दिन टिक नहीं पाई. लेकिन OTT पर आते ही फिल्म को नई ऑडियंस मिल गई. प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म चर्चा में आ गई.
दादी की शादी
कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' थिएटर में वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी. लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसे भरपूर प्यार दिया. यही वजह रही कि फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही.
वध 2
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 'वध 2' बॉक्स ऑफिस पर भले ही फीकी पड़ गई, लेकिन इसकी कहानी OTT दर्शकों को खूब पसंद आई. नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ये तेजी से ट्रेंड करने लगी.
तू या मैं
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर 'तू या मैं' थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद फिल्म की चर्चा बढ़ने लगी. देखते ही देखते ये प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई.
अस्सी
तापसी पन्नू की 'अस्सी' सिनेमाघरों में ज्यादा ऑडियंस नहीं जुटा पाई. हालांकि जी5 पर रिलीज होने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ हुई. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अच्छे रिएक्शन देखने को मिले, जिससे फिल्म को नई पहचान मिल गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं