विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2019

Dabangg 3: 'मुन्ना बदनाम हुआ' सॉन्ग का वीडियो टीजर रिलीज, इस अंदाज में नजर आए 'चुलबुल पांडे'

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) के स्पेशल सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ' (Munna Badnaam Hua) का वीडियो टीजर रिलीज हो गया है.

Also Read in
Dabangg 3: 'मुन्ना बदनाम हुआ' सॉन्ग का वीडियो टीजर रिलीज, इस अंदाज में नजर आए 'चुलबुल पांडे'
'मुन्ना बदनाम हुआ' (Munna Badnaam Hua) सॉन्ग का वीडियो टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) को रिलीज होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचे हैं. धीरे-धीरे फिल्म के सॉन्ग अब वीडियो फॉर्मेट में भी रिलीज होने लगे हैं. 'दबंग 3' के स्पेशल सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ' (Munna Badnaam Hua) का वीडियो टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के टीजर में सलमान खान नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस गाने का फुल वीडियो अभी रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन इस गाने की थोड़ी झलकियां भी फैन्स को पसंद आ रही हैं. इस गाने में दर्शकों को बॉलीवुड सिंगर बादशाह (Badshan) के रैप के साथ चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) का स्वैग भी देखने को मिल रहा है. 

Video: यह पंजाबी सिंगर झूमकर गा रही थीं गाना, तभी महिलाओं ने लुटाने शुरू कर दिए नोट और फिर...

देखें वीडियो:

सलमान खान (Salman Khan) के सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ' (Munna Badnaam Hua) के वीडियो टीजर को एक ही घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इससे पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.  इस गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा था, "कमाल खान की आवाज, बादशाह का रैप और चुलबुर पांडे की दबंगई; सुनिये मुन्ना बदनाम हुआ." इससे पहले दबंग 3 का एक और गाना यूं करके भी रिलीज हुआ था, जो लोगों को काफी पसंद आया था. 

अर्चना पूरन सिंह ने सपना ब्यूटी पार्लर का खोल दिया राज, पोस्ट कर दिया Video

 

बता दें, प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, 'दबंग 3' (Dabangg 3) सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है. 'दबंग 3' भारत में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान खान की पहली फिल्म होगी. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dabangg 3, Munna Badnaam Hua, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com