विज्ञापन

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा की एक और फ्लॉप? दादी की शादी पहले ही दिन ले डूबी रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: दादी की शादी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही फ्लॉप होती नजर आ रही है, जिसने 1 करोड़ की ओपनिंग भी अपने नाम नहीं की है. 

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा की एक और फ्लॉप? दादी की शादी पहले ही दिन ले डूबी रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म
Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1 दादी की शादी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1
नई दिल्ली:

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के जरिए फैंस का दिल जीतते हुए आए हैं. वहीं कॉमेडी सर्कस, लॉफ्टर नाइट्स, कॉमेडी का डेली सोप, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के जरिए कपिल शर्मा ने अपनी पहचान बनाई है. हालांकि बात करें कपिल शर्मा के फिल्मी करियर की तो वह कुछ खास नहीं रहा है. लीड रोल में कपिल शर्मा केवल 1 फिल्म हिट दे पाए हैं. जबकि 3 फिल्में फ्लॉप साबित हुई है. वहीं अब सिनेमाघरों में उनकी नई फिल्म दादी की शादी रिलीज हुई है, जिससे ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने 45 की उम्र में डेब्यू किया है. 

दादी की शादी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन भारत में कपिल शर्मा की फिल्म ने 60 लाख रुपए कमाए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 72 लाख रुपए का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- दो फिल्में फ्लॉप तो दो साल घर पर बैठा ये एक्टर, डेब्यू के 4 साल बाद चमकी किस्मत, स्ट्रगल के दिनों को याद करने से लगता है डर

दादी की शादी के बारे में 

फिल्म दादी की शादी का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है. फिल्म में कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब भी हैं. 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 

कपिल शर्मा की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

कपिल शर्मा के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो 2015 में कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं रिलीज हुई थी, जिसने 16 करोड़ के बजट में 71 करोड़ की कमाई हासिल की थी और कमर्शियल हिट साबित हुई. इसके बाद 2017 में फिरंगी रिलीज हुई, जिसने 25 करोड़ के बजट में 10.27 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया और फ्लॉप हो गई. 2023 में कपिल शर्मा की ज्विगाटो रिलीज हुई, जिसने 1.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके डिजास्टर की लिस्ट में शामिल हो गई. वहीं किस किस को प्यार करूं 2025 में रिलीज हुई और 35 करोड़ के बजट में 14 करोड़ का ही कलेक्शन हासिल कर पाई. 

ये भी पढ़ें- अमीषा पटेल ने गदर 3 का दिया अपडेट, यंग एक्ट्रेसेस पर कसा तंज, कहा- यह 2026 है, 2000 नहीं 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daadi Ki Shaadi, Kapil Sharma, Daadi Ki Shaadi Box Office, Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com