फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. उनको आखिरी विदाई देने के लिए शनिवार को कई फिल्मी सितारे उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे. इस दौरान अभिनेता रोहित रॉय और रॉनित रॉय अपने आंसू नहीं रोक पाए. वहीं, फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने संजय को अपना गॉडफादर बताते हुए अपनी अगली फिल्म उन्हें समर्पित करने का फैसला किया. अभिनेत्री कोएना मित्रा और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया.
सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में रोहित और रॉनित रॉय अभिनेता सुधांशु पांडे के साथ संजय गुप्ता के घर पर नजर आए. इस दौरान रॉनित रॉय कई बार फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए. वहां मौजूद लोग उन्हें संभालने और चुप कराने की कोशिश करते रहे. वहीं, रोहित भी काफी भावुक नजर आए और वह बार-बार अपने आंसू पोंछते रहे. एक वीडियो मों रोनित रॉय अपनी पत्नी के गले लगकर फूट-फूंटकर रोते दिखे.
दोनों भाइयों ने इस दौरान संजय के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी जाहिर कीं. उनके अलावा फरदीन खान, डब्बू रत्नानी, अशोक पंडित, मनु ऋषि, मनोज बाजपेयी और मीजान जाफरी समेत कई लोग निर्देशक को अंतिम विदाई देने पहुंचे.
यह भी पढ़ें | कांटे 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे संजय गुप्ता, एक दिन पहले हुई थी डायरेक्टर से बात, कहा- टाइगर श्रॉफ को...
गौरतलब है कि संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था. मुंबई पुलिस के मुताबिक, वह शुक्रवार देर रात बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लगी. घर में परिवार के सदस्य और घरेलू सहायक मौजूद थे लेकिन सभी सो रहे थे और उन्हें तुरंत घटना की जानकारी नहीं मिली. अगली सुबह परिवार ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी. वर्सोवा पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से निर्देशन की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'कांटे', 'मुसाफिर', 'जिंदा', 'शूटआउट एट वडाला', 'जज्बा', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' 2025 में रिलीज हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं