विज्ञापन

बेटी अरहा के लिए अल्लू अर्जुन ने बदला बिजी शेड्यूल, श्रीलंका में मनाएंगे ग्रैंड बर्थडे

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही बेटी अल्लू अरहा का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ श्रीलंका जा सकते हैं. बिजी शेड्यूल और कई बड़े प्रोजेक्ट्स के बावजूद एक्टर ने फैमिली टाइम को प्राथमिकता दी है, जिससे उनका प्यारा फैमिली मैन वाला अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है.

बेटी अरहा के लिए अल्लू अर्जुन ने बदला बिजी शेड्यूल, श्रीलंका में मनाएंगे ग्रैंड बर्थडे
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का फैमिली मैन अवतार

अल्लू अर्जुन, जो भारत के सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार्स में से एक हैं, उन्हें प्यार से आइकॉन स्टार के नाम से भी जाना जाता है. उनका हमेशा से ही स्टारडम, जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सक्सेस और लार्जर देन लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस के अलावा भी एक अलग पक्ष है. उन्होंने अक्सर स्पॉट लाइट से हटकर अपनी जिंदगी की झलक फैंस को दी है, अपने एक ऐसे पक्ष की जिससे उनके फैंस उतना ही प्यार करते हैं जितना कि उनके ऑन स्क्रीन परसौना से. उनका हाल ही में अपने बेटे के साथ बिताए गए मस्ती भरे पल का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके प्यार भरे और चंचल पक्ष को देखा जा सकता है, जो की बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि अक्सर हम उन्हें कैमरे के जरिए फैमिली मैन के रूप में देखते हैं.

बेहद बिजी प्रोफेशनल शेड्यूल के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लाइन अप हाथ में होने के बावजूद, एक्टर ने रिपोर्ट के मुताबिक अपने परिवार के लिए समय निकाल है, जो कि सबसे ज्यादा मायने रखता है. दरअसल, अल्लू अर्जुन अपनी बेटी अल्लू अरहा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए श्रीलंका जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इससे पता चलता है कि वे अपने बच्चों से बेहद प्यार करने वाले पिता हैं, जो उनके खास दिन को यादगार बनाने से पीछे नहीं हटते.

सूत्रों के मुताबिक, एक्टर अपनी बेटी अरहा के बर्थडे का जश्न मनाने के लिए श्रीलंका जाने वाले हैं, गेटअवे प्लान के साथ ताकि वह अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकें. सूत्र ने खुलासा करते हुए कहा है, "अल्लू अर्जुन अपनी बेटी अल्लू अरहा का जन्मदिन मनाने के लिए श्रीलंका जाने की प्लानिंग बना रहे हैं. अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद वह इस खास मौके को बेटी के लिए यादगार बनाना चाहते हैं और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं." यह सामने आई प्लान की खबर एक्टर की ऑफ स्क्रीन जिंदगी की खूबसूरत झलक देती है. अपने डिमांडिंग वर्क कैलेंडर के बावजूद उन्होंने बेटी के जन्मदिन के प्लान को सबसे आगे रखा है.

वर्क फ्रंट पर अल्लू अर्जुन के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. उनकी कुछ नई फिल्मों को लेकर भी चर्चा चल रही है. वह जल्द ही एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘AA22- राका' में नजर आएंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण भी हैं. वहीं, ‘AA23' में वह फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ काम करेंगे. इसके अलावा ‘पुष्पा 3' को लेकर भी काफी चर्चा है.

प्रशांत नील, बेसिल जोसेफ और संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी फिल्मों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. आने वाले सालों में कई फिल्मों की शूटिंग और दूसरे कामों में बिजी रहने के बावजूद अल्लू अर्जुन अपने परिवार के लिए समय निकालना चाहते हैं. इस तरह से आइकॉन स्टार फिल्मों के साथ-साथ परिवार के साथ बिताए जाने वाले खास पलों को भी उतनी ही अहमियत दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दर्द, विरह और बिछड़न से जन्मा था ये सुपरहिट गीत, कैलाश खेर ने मरते हुए पिता को देख था लिखा, रिलीज हुआ तो बन गया शादी-ब्याह की खुशियों का गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com