विज्ञापन

'मुझे कोई गाली नहीं देगा', जब अमिताभ बच्चन ने 'कांटे' में काम करने के लिए संजय गुप्ता के सामने रखी थी शर्त

निर्देशक संजय गुप्ता की 2002 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांटे' में अमिताभ बच्चन ने दमदार भूमिका निभाई थी. फिल्म मेकर फिल्म ने फिल्म निर्माण के समय को याद करते हुए दिलचस्प किस्से शेयर किए थे.

'मुझे कोई गाली नहीं देगा', जब अमिताभ बच्चन ने 'कांटे' में काम करने के लिए संजय गुप्ता के सामने रखी थी शर्त
जब अमिताभ बच्चन ने संजय गुप्ता के सामने रखी थी शर्त
नई दिल्ली:

निर्देशक संजय गुप्ता की 2002 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांटे' में अमिताभ बच्चन ने दमदार भूमिका निभाई थी. फिल्म मेकर फिल्म के निर्माण के समय को याद करते हुए दिलचस्प किस्से शेयर किए थे. हुसैन ज़ैदी से बातचीत में संजय गुप्ता ने बताया था कि स्क्रिप्ट में कई अपशब्द लिखे गए थे, लेकिन अमिताभ बच्चन ने साफ कर दिया था कि उनके किरदार के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. संजय गुप्ता ने बताया था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की शर्त मान ली, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं था कि बाकी किरदार एक-दूसरे को अपशब्द नहीं कह सकते. फिल्म निर्माता ने यह भी बताया था कि सेंसर प्रक्रिया के दौरान कुछ अपशब्द वाले डायलॉग्स में बदलाव किए गए थे.

यह भी पढ़ें- निर्देशक संजय गुप्ता के अचानक निधन से शोक में बॉलीवुड, तुषार कपूर और कमाल आर खान ने बताया इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान

हुसैन ज़ैदी के साथ बातचीत में संजय गुप्ता ने कहा था, "स्क्रिप्ट में अपशब्द लिखे गए थे, लेकिन हमने उनका इस्तेमाल नहीं किया. अमित जी ने कहा कि कोई मुझे अपशब्द नहीं कहेगा, तो मैंने कहा, 'ठीक है सर, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी किरदार एक-दूसरे को अपशब्द नहीं कह सकते.' बाद में, सेंसर प्रक्रिया के दौरान हमने उन हिस्सों में कुछ बदलाव भी किए."

बता दें कि संजय गुप्ता ‘कांटे', ‘काबिल' और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन हो गया. उनके अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.

यह भी पढ़ें- 53 साल पुराना जीनत अमान का गाना, बेल्जियम के गाने की कॉपी, पाकिस्तानी पीएम ने बेटे की शादी में गाकर जीता दिल, आशा-रफी की आवाज में अमर

संजय गुप्ता की फिल्में 
संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर' के साथ सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें आदित्य पंचोली और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद उन्होंने ‘राम शास्त्र', ‘खौफ' और ‘जंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन और लेखन किया. अपने दशकों लंबे करियर में संजय गुप्ता ने ‘कांटे', ‘मुसाफिर', ‘जिंदा' और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बनाई.  ‘जिंदा' दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओल्डबॉय' का अनौपचारिक रीमेक थी.  इसके अलावा उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला' और ‘दस कहानियां' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया. उनके आखिरी काम में 'द मिरांडा ब्रदर्स' शामिल है, जो 2025 में रिलीज हुई थी. संजय गुप्ता ने इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण किया था, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी लीड रोल में थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gupta Age, Sanjay Gupta Best Films, Sanjay Gupta Biography, Sanjay Gupta Career, Sanjay Gupta Celebs Tributes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com