विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को जब नहीं मिली फिल्में तो बन गई प्रोड्यूसर

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जोकि एक्टिंग में सफलता हासिल नहीं हुई, वह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की तरफ रुख कर लेते हैं.

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को जब नहीं मिली फिल्में तो बन गई प्रोड्यूसर
  • प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करेंगी चित्रांगदा
  • पहली निर्देशन वाली फिल्म होगी बॉयोपिक
  • साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 और बाजार में करेंगी काम
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जोकि एक्टिंग में सफलता हासिल नहीं हुई, वह डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की तरफ रुख कर लेते हैं. फिलहाल हाल ही में बॉलीवुड की एक्ट्रेस चित्रांगदा ने भी एक्टिंग से प्रोड्यूसर की तरफ कदम रखा है. वह पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक फिल्म 'सूरमा' की निर्माता बनीं हैं.  इस फिल्म की हाल ही में घोषणा हुई है और इसमें लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस तापसी पन्नु होंगी. बता दें कि अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के बाद फिल्मों में प्रोड्यूसर के तौर पर चित्रांगदा नई भूमिका में होंगी.

पढ़ें: इंटीमेट सीन्‍स पर चित्रांगदा सिंह ने छोड़ी थी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' लेकिन...

बता दें कि बॉलीवुड में 2003 में डेब्यू करने वाली चित्रांगदा की पहली फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' थी. जिसके बाद 'कल: यैस्टर्डे एंड टुमॉरो', 'सॉरी भाई', 'बसरा', 'ये साली जिंदगी', 'देसी ब्वॉयज', 'जोकर', 'इनकार' और 'आई, मी और मैं' फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी इस नई पारी से देखना होगा कि उनके नए करियर में कितनी सफलता हाथ लगती है.

फिलहाल वह दो अन्य फिल्मों पर काम कर रही हैं, फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 और बाजार में अलग-अलग अंदाज में नजर आएंगी.

VIDEO: बच्चों के बीच चित्रांगदा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chitrangda Singh, Producer, Soorma, Saheb Biwi Aur Gangster 3, Baazar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com