विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2021

चिंकी मिंकी ने करीना कपूर के 'ये इश्क हाय' पर किया डांस, गोवा में यूं मचाई धूम- देखें Video

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह करीना कपूर (Kareena Kapoor) के गाने 'ये इश्क हाय' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

चिंकी मिंकी ने करीना कपूर के 'ये इश्क हाय' पर किया डांस, गोवा में यूं मचाई धूम- देखें Video
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने किया 'ये इश्क हाय' पर डांस
  • चिंकी मिंकी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • करीना कपूर के गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह अकसर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आती हैं. चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए दिखाई देती हैं. बता दें, इन दिनों दोनों बहने गोवा में एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चिंकी मिंकी करीना कपूर के गाने 'ये इश्क हाय' पर डांस करती नजर आ रही हैं. 


वीडियो में चिंकी मिंकी (Surabhi Samriddhi Dance) जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. वीडियो में दोनों ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. दोनों के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 32 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 


बता दें कि चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) इन दिनों सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इस शो में वह स्वीटी और मिठी का किरदार अदा करेंगी. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Chinki Minki Video, Chinki Minki Dance On Yeh Ishq Haaye Song, Chinki Minki Dance On Kareena Kapoor Song, Chinki Minki Dance On Jab We Met Song, Chinki Minki Viral Dance Video, Chinki Minki Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com