विज्ञापन

400 साल पुराने ‘वन देवी मंदिर’ पर आधारित द वन का नया गाना रिलीज, छठी मईया में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

तमन्ना भाटिया का द व्वान से नया गाना रिलीज हो गया है, जिसमें वह छठ पूजा की विधि करती हुई नजर आ रही हैं. 

400 साल पुराने ‘वन देवी मंदिर’ पर आधारित द वन का नया गाना रिलीज, छठी मईया में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल
छठी मैया के गाने में तमन्ना भाटिया का देसी अवतार
नई दिल्ली:

तमन्ना भाटिया ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वह फिल्म 'द व्वान' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की खास बात यह कि फिल्म के टीजर में आस्था का महापर्व छठ पूजा के महत्व को दिखाया गया था. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म से नया गाना छठी मैया सामने आया, जो फैंस को काफी पसंद आई. वहीं अब यह पूरा गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जिसे यूट्यूब पर खूब प्यार मिल रहा है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

छठी मैया गाना हुआ रिलीज

विशाल मिश्रा ने 'छठी मैय्या' गाना गाया है. इस गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. वहीं तमन्ना भाटिया के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्वेता तिवारी भी गाने में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार का फेवरेट है 27 साल पुराना ठेठ देहाती गाना, बिना कोरियोग्राफी के शिल्पा शेट्टी ने किया डांस, शादियों की बना शान

तमन्ना भाटिया ने कही ये बात 

तमन्ना ने बताया कि इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ के महत्व को समझने और उसके बारे में पढ़ने पर खास ध्यान दिया. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है. गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले, मैंने इस रस्म के महत्व और बिहार व पटना में इसे कैसे मनाया जाता है, यह समझने में काफी समय बिताया. सच कहूं तो, इसकी शक्ति के बारे में जानकर मैं हैरान रह गई. छठी मैय्या के साथ मैंने जो गहरा जुड़ाव महसूस किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैंने खुद को उनसे बहुत गहराई से जुड़ा हुआ पाया. अभिनेत्री ने कहा कि छठ पूजा 'द व्वान' का एक बहुत अहम हिस्सा है और मैं इस रस्म का अनुभव किसी और तरीके से नहीं करना चाहती थी.  

400 साल पुराने मंदिर पर बनीं है द व्वान की कहानी

'द व्वान' 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को पंचायत जैसी सीरीज बनाने वाले टीवीएफ और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं एएनआई से बातचीत में टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ ने बताया कि जब वह पटना के पास स्थिन वन देवी मंदिर गए थे तो स्थानीय लोगों, पुजारियों और गांव वालों से मंदिर से मुलाकात की. कहा जाता है कि मंदिर को 16वीं सदी में बनाया गया था, जिसे लेकर रहस्यमयी बातें की जाती हैं. मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद जंगल में जाने की लोगों को इजाजत नहीं थी. 400 साल पुराने इस मंदिर की कहानी को द व्वान के जरिए दिखाया जाएगा. 

ये भी पढे़ं- बॉलीवुड के 100  बेहतरीन साउंडट्रैक में 1976 की इस फिल्म के 10 गाने, मुकेश, लता, किशोर और अमिताभ बच्चन ने दी आवाये Video भी देखें:  तमन्ना ने फराह खान के दिलीप संग कराया खास फोटोशूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhathi Maiya, The Vvaan, Bollywood, Tamannah Bhatia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com