विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2025

Chhaava देखने के लिए अब थियेटर्स में उमड़ेगी भीड़, इन दो राज्यों में होगी बंपर कमाई

छावा को लेकर एक ऐसी अपडेट आई है जिसने मेकर्स को खुश कर दिया है. क्योंकि इसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ता नजर आएगा.

Chhaava देखने के लिए अब थियेटर्स में उमड़ेगी भीड़, इन दो राज्यों में होगी बंपर कमाई
टैक्स फ्री छावा
Social Media
नई दिल्ली:

गोवा सरकार ने घोषणा की कि मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा' राज्य में कर-मुक्त होगी. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार शाम को 'एक्स' पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान लोगों के लिए प्रेरणा है. सावंत ने पोस्ट में कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म 'छावा' गोवा में कर-मुक्त होगी.'

उन्होंने कहा, 'विक्की कौशल द्वारा अभिनीत यह फिल्म देव, देश और धर्म के लिए छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और साहस को दर्शाती है. यह फिल्म गौरवशाली इतिहास को पर्दे पर ला रही है. मुगलों और पुर्तगालियों के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले हिंदवी स्वराज्य के दूसरे छत्रपति का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है.'

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बुधवार को घोषणा की की उनके राज्य में यह फिल्म कर-मुक्त होगी. दोनों राज्यों द्वारा यह घोषणा मराठा साम्राज्य के संस्थापक व छत्रपति संभाजी महाराज के पिता छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर की गई. विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने इसका निर्माण किया है. कौशल ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है. बता दें कि मध्य प्रदेश में भी छावा को कर मुक्त यानी कि टैक्स फ्री कर दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhaava Box Office Collection, Vicky Kaushal, Rashmika Mandanna, Chhaava Rs 200 Crore, Box Office Hit 2025, Shivaji Jayanti Collections, Vicky Kaushal Second-highest Grosser, Bollywood Hits, Chhaava Global Collection, Chhaava India Earnings, Pune Occupancy, Mumbai Occupancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com