Chandu Champion Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह कार्तिक आर्यन की बिग बजट फिल्म है, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है. चंदू चैंपियन पैरालंपिक मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है और यह पहली बार है जब कार्तिक आर्यन इस तरह की किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. अब चंदू चैंपियन के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी हैरान कर देने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंदू चैंपियन का कलेक्शन करीब 140 करोड़ रुपये है.
ऐसे में चंदू चैंपियन के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराशाजनक दिखाई दे रहा है. ताजा आंकड़ों की मानें तो कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने पहले दिन 7-10 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े है. पूरी तरह के आंकड़े आने अभी बाकि हैं. गौरतलब है कि पैरालंपिक मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने इसके लिए अपनी फीजिक पर भी काफी काम किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली में जन्मे मुरलीकान्त ने खेलों में अपनी शुरुआत पहलवानी से की फिर फौज में भर्ती हुए और यहां बॉक्सिंग के रिंग में जा जमे. 1965 के भारत -पाकिस्तान के युद्ध के दौरान उन्हें 9 गोलियां लगी जिसके बाद वो दो साल तक बेहोश रहे. गोली रीढ़ की हड्डी में फंसे रहने के कारण मुरलीकान्त पेटकर के धड़ से नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया तो उन्होंने तैराकी की और रुख़ किया और उसके बाद उन्होंने जर्मनी में हुए 1972 के पैरालिंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं