विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

फिल्म 'सोनचिड़िया' से नाराज हुए चंबल के निवासी, रिलीज पर रोक लगाने की मांग की

अगले सप्ताह रिलीज होने वाली आरएसवीपी की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) पर काले बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं.

फिल्म 'सोनचिड़िया' से नाराज हुए चंबल के निवासी,  रिलीज पर रोक लगाने की मांग की
फिल्म 'सोनचिड़िया' (sonchiriya) को लेकर प्रदर्शन
  • फिल्म 'सोनचिड़िया' से नाराज हुए चंबल के निवासी
  • रिलीज पर रोक लगाने की मांग की
  • आरएसवीपी की फिल्म है 'सोनचिड़िया'
नई दिल्ली:

अगले सप्ताह रिलीज होने वाली आरएसवीपी की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) पर काले बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी, जिसमें एक छोटे शहर पर डकैतों का शासन और प्रभुत्व नजर आएगा. इतना ही नहीं, यहां सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे. फिल्म  'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) के प्रचार के सिले में फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में कुछ वीडियो रिलीज किये थे, जिसमें चंबल की बुरी तस्वीर देश के सामने पेश करने की कोशिश की गई है. 

'सोनचिड़िया' के डायलॉग और प्रोमो वीडियोज रिलीज, फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे धांसू संवाद - देखें Video

 

फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) में चंबल शहर को डाकुओं और बंदूकों का शहर बताया गया है और चंबल के निवासी इस बात से खासे नाराज हो गए हैं. फिल्म के प्रचार प्रसार एवं स्क्रिप्ट में चम्बल टूरिज्म शब्द का इस्तेमाल डकैती, चोरी, अपहरण, बंदूक, हत्या आदि चीजों के तहत प्रदर्शित किया गया है. इस फिल्म के कारण चंबल संभाग की नकारात्मक छवि  प्रस्तुत की जा रही है जिससे इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों को देश से बाहर एवं देश में व्यापार, शिक्षा, नौकरी करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है. 

संजय दत्त ने बताई आपबीती, मैं मरने की हालत में था, मेरे मुंह और नाक से खून निकल रहा था...देखें Video

फिल्मों के कारण यहां के लोगो को हेय दृष्टि से देखा जाता है और चंबल क्षेत्र के पर्यटन को बड़ा नुकसान होता है. फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) के इस तरह के प्रचार से नाराज, चंबल के स्थानीय लोगों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonchiriya, Sushant Singh Rajput, Chambal People Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com