सोमवार को 'प्रेम कीटाणु' (Prem Keetanu) का टीजर रिलीज हुआ, जिससे कई लोग निराश हुए. रही-सही कसर तब पूरी हो गई जब मलयालम फिल्म 'प्रेमलू' के फैन्स को पता चला कि हिंदी रीमेक के रिलीज होने से पहले ही इसे OTT से हटा दिया गया है. फैन्स इस बात से नाराज हो गए कि फिल्म प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया.
'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज
सोमवार को 'प्रेम कीटाणु' का एक मिनट का ट्रेलर रिलीज किया गया. अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फील्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी, निखिल विजय और दूसरे कई कलाकार हैं. हालाँकि यह फिल्म 'प्रेमलू' की कहानी के मूल आधार पर ही चलती है, लेकिन इसमें मुख्य किरदारों की मुलाकात जिंदगी में बाद में होने के बजाय कॉलेज में होती है. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर में कॉलेज लाइफ, मस्ती और दोस्ती दिखाई गई है.
टीजर पर कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि इस टीजर को देखने के बाद बिल्कुल नहीं लग रहा है कि ये प्रेमलु का रीमेक है. वहीं कई लोगों को फिल्म को हिट करने के लिए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है. टीजर का अंदाज इतना अलग था कि कई लोगों को शक हुआ कि क्या यह सच में 'प्रेमलू' का रीमेक है, जैसा कि शुरू में बताया गया था.
OTT से 'प्रेमलू' को हटाने पर फैन्स नाराज
'प्रेमलू' फिल्म को जियो हॉटस्टार पर मलयालम, तमिल और हिंदी भाषाओं में देख सकते थे, लेकिन अब इसे इस प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. यह खबर सुनकर फैन्स को बहुत निराशा हुई. प्रेमलु (Premalu) को तेलुगु भाषा में अभी भी Aha पर स्ट्रीम हो रही है.
एक और व्यक्ति ने पूछा, "इसके लिए आपको OTT से 'प्रेमलू' को क्यों हटाना पड़ा?" एक X यूज़र ने लिखा, "'प्रेमलू' वैसे भी हिंदी में नहीं चलेगी. OTT से ओरिजिनल फ़िल्म को हटाने का यह ड्रामा क्यों, जैसे कि इससे उन्हें कोई फ़ायदा होगा?" एक फ़ैन ने नाराज़गी जताते हुए कहा, "'प्रेमलू' को Hotstar से हटा दिया गया है. @BhavanaStudios प्लीज़, इस फ़िल्म को जल्द से जल्द किसी दूसरे OTT प्लेटफ़ॉर्म पर वापस लाएँ." एक फ़ैन ने अपनी बात इस तरह रखी, "ऑफिशियल स्ट्रीमिंग सर्विस से #Premalu को हटाना वाकई बेतुका है. कोई भी रीमेक #Premalu की कामयाबी के 1% के बराबर भी नहीं हो सकता."
मलयालम हिट फिल्म 'प्रेमलू'
'प्रेमलू' 2024 की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे गिरीश AD ने डायरेक्ट किया है और इसे भावना स्टूडियोज, फहाद फासिल एंड फ्रेंड्स और वर्किंग क्लास हीरो ने प्रोड्यूस किया है. इसमें नस्लेन और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही संगीत प्रताप, अखिला भार्गवन, श्याम मोहन, मीनाक्षी रवींद्रन, मैथ्यू थॉमस और अल्ताफ सलीम भी हैं. यह फ़िल्म उन युवा मलयालियों की कहानी है जो नौकरी के लिए हैदराबाद जाने के बाद एक-दूसरे के दोस्त और प्रेमी बन जाते हैं. इसके सीक्वल की घोषणा की गई थी, लेकिन उसमें देरी हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं