विज्ञापन

34 स्टार्स वाली वेलकम टू द जंगल में आखिरी वक्त में हुई थी इस एक्टर की एंट्री, पूरी हो चुकी थी फिल्म शूटिंग

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है. इस फिल्म में स्टार्स की फौज नजर आई है.

34 स्टार्स वाली वेलकम टू द जंगल में आखिरी वक्त में हुई थी इस एक्टर की एंट्री, पूरी हो चुकी थी फिल्म शूटिंग
बृजेंद्र काला की लास्ट मोमेंट हुई इस एक्टर की एंट्री

मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए हैं. बता दें, इस फिल्म में लगभग 34 स्टार कास्ट नजर आई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के पिछले दो पार्ट सुपरहिट हुए थे. अब दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में बृजेंद्र काला (Brijendra Kala) भी एक अहम किरदार में नजर आए हैं. बृजेंद्र काला भी कॉमेडी में माहिर माने जाते हैं. हाल ही में बृजेंद्र ने एनडीटीवी से बात की और अपनी इस फिल्म और दूसरी बातों को लेकर खास चर्चा की.

'मेरा पूरा परिवार कृष्ण भक्त'

NDTV से बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं बचपन से ही आध्यात्मिक हूं, क्योंकि मेरी पैदाइश उत्तराखंड में हुई है. लेकिन मेरा बचपन मथुरा में बीता है. मथुरा में मेरा पूरा परिवार रहता था, मेरा पूरा परिवार कृष्ण भक्त था. पूजा पाठ तो हम सभी के रगों में रहती ही है. अभी मुझे पता चला कि है कि अनूप जलोटा जी का साउथ अफ्रीका में एक इवेंट है, जिसमें वह भगवान हनुमान जी का पाठ करने वाले हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका में काफी लंबी संख्या में लोग इकट्ठे होंगे और मैं काफी कोशिश कर रहा था कि कैसे भी इस चीज का हिस्सा बनूं".

एक्टर ने आगे कहा कि जब इतने हजारों लोगों में अनूप जलोटा जी और उनकी शिष्य की आवाज गूंजेगी तो माहौल ही अलग होगा. मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब यह एवेंट होगा. अनूप जलोटा जी हमारी सनातन धर्म को पूरी दुनिया तक ले जा रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि साउथ अफ्रीका जैसे देश में जहां हम हिंदू लोग सिर्फ गाने चुने हैं, वहां 10000 लोगों को इकट्ठा करना और उनकी भावनाओं को पूरी दुनिया तक पहुंचाना यह बहुत बड़ी बात है. हमको देखना होगा कि यह कार्यक्रम क्या माहौल बनाता है.

आखिरी वक्त फिल्म में जोड़ा गया

एक्टर ने अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि मुझे आखिरी में इस फिल्म से जोड़ा गया है. मैंने इसमें एक मंत्री की भूमिका निभाई है, जो फिल्में बनवाता हैं. बाकी की चीजें आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगी. इस फिल्म में मेरा बहुत कम अनुभव रहा, क्योंकि ज्यादातर एक्टर अपनी शूटिंग कर चुके थे. मैं तो आखिरी-आखिरी में जुड़ा था. ऐसे ही मेरे कुछ सींस फिल्म धमाल 4 में हैं.

यह भी पढ़ें- '1920 कोल्ड विंटर' को लेकर मिला बड़ा अपडेट, कब होगी रिलीज? प्रोड्यूसर ने दी बड़ी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brijendra Kala, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com