'लॉकअप 2' का फिनाले हो चुका है और श्रेया कालरा सीजन-2 की विनर रहीं. अब श्रेया तो गूगल पर ट्रेंड कर ही रही हैं इनके अलावा आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने मीडिया से बातचीत में शो के दौरान कही अपनी बातों पर चर्चा और जवाब देना शुरू कर दिया है. आकांक्षा चमोला ने मीडिया से बात की और कहा, ''इस रियलिटी शो के जरिए मेरे अंदर की कई पर्सनैलिटीज बाहर आईं. मुझे इसमें काफी मजा भी आया.''
कंटेस्टेंट द्वारा वीक प्लेयर कहे जाने पर आकांक्षा ने कहा, ''मैं बिल्कुल भी कमजोर खिलाड़ी नहीं थी. शो के अंदर राम कपूर हर किसी का माइंड वॉश करते थे. एक पल को तो, मैंने भी मान लिया था कि मेरा गेम काफी कमजोर है. लेकिन अब जब मैंने बाहर आकर शो को देखा, तो मैं काफी मजबूत दिखी. शो में चाहे सीक्रेट बताना हो, टास्क करना हो या फिर एटरटेनमेंट, सही बातों के लिए लड़ना हो... मैं इन सब चीजों में आगे रही हूं. मैंने बेशक शो न जीता हो, लेकिन लोगों का दिल जरूर जीता है.''
गौरव खन्ना से तलाक को पब्लिसिटी बताने के आरोपों पर उन्होंने करारा जवाब दिया और कहा, ''मुझे नहीं लगता कोई भी इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर टीआरपी के लिए बोलेगा कि मैं पति से तलाक ले रही हूं. कृपया मेरे घर पर आइए, मेरी लीगल टीम से बात कीजिए. शो में जाने से पहले तलाक की कानूनी फॉर्मैलिटीज पहले ही पूरी हो चुकी हैं. अब मेरा और गौरव का पेपर्स पर साइन करना बाकी है.'' बता दें, आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी. 10 साल बाद दोनों के तलाक के ऐलान से फैंस भी उदास हैं.
इसके अलावा आकांक्षा ने बताया कि उनके पिता शो में सीक्रेट रिवील से कुछ नहीं हैं. आकांक्षा ने कहा कि उनके माता-पिता को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह बायसेक्शुअल हैं. तेजस्वी के शो 'शटअप विद तेजस्वी' पर बात करते हुए आकांक्षा ने एक और हैरान करने वाली बात की. तेजस्वी ने आकांक्षा से कहा कि लोगों को आपका सीक्रेट दानने के बाद वो सच नहीं लगा. उन्हें लगा था कि आप और गौरव अलग नहीं हो रहे हैं. आकांक्षा ने कहा, मैंने कहा हमारा डिवोर्स हो रहा है, हम साथ नहीं रह रहे हैं लेकिन मैंने ये नहीं कहा कि हम दोस्त नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: नोरा फतेही इस स्टार फुटबॉलर को कर रहीं डेट? रिलेशनशिप को लेकर पूछा सवाल तो दिया ये जवाब
इस पर तेजस्वी ने उनसे कहा, आपने फिर ऐसा क्यों कहा कि आप उनसे शादी के बारे में कोई सलाह नहीं लेंगी. इसके जवाब में आकांक्षा कहती हैं कि मैं इस फेज में हूं कि आई एम ए मैन हेटर. मुझे इस समय कोई लड़का नहीं चाहिए जो मुझे सवाल दे, राय दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं