विज्ञापन

रामायण की 'सीता' पर अमीषा पटेल का बयान, कहा- 'मुझे लेते तो एडवांस बुकिंग में लग जाती आग'

नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् में सीता के रोल को लेकर के लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए हैं. अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें अमीशा पटेल सीता के रोल में नजर आ रही हैं. जिस पर अमीषा ने रिएक्शन दिया है.

रामायण की 'सीता' पर अमीषा पटेल का बयान, कहा- 'मुझे लेते तो एडवांस बुकिंग में लग जाती आग'
रामायणम् में सीता का किरदार अमीषा करती तो क्या होता, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की रामायणम् का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है सोशल मीडिया पर कई तरह की कमेंट्स और मीम्स वायरल हो रहे हैं. कोई रामायणम् की कास्ट पर उंगली उठा रहा है, तो कोई उनके कपड़ों पर. लोगों के मन में इसको लेकर के काफी एक्साइटमेंट है कि आखिर इस 4000 करोड़ की रामायणम् में उनको ऐसा क्या देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर इसको लेकर के कई तरह की थ्योरी चल रही है. 

सीता का किरदार निभा रही साईं पल्लवी को कुछ लोगों ने उनके रोल के लिए पसंद किया है, तो वहीं कई लोग उनको इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं मान रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल हुआ जिसमें सीता के रुप में अमीषा पटेल और रितिक रोशन बतौर राम नजर आ रहे हैं. अब इस पर अमीषा पटेल ने रिएक्शन दिया है. 

सीता के रोल में अमीषा होती तो क्या होता?

दरअसल, एक फैन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें रामायणम् का पोस्टर था जिसमें रितिक रोशन बतौर राम और अमीषा पटेल बतौर सीता नजर आ रही हैं. इस पर फैन ने कैप्शन लिखा है कि, 'भारत की सबसे बड़ी फ़िल्म #Ramayanam के लिए आपके रिएक्शन और तारीफें बहुत प्यारी हैं, लेकिन हम फैन्स चाहते हैं कि रामायण में ऋतिक और अमीषा की जोड़ी हो और अमीषा सीता का किरदार निभाएँ.'

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन की शूर्पणखा वर्सेज बॉलीवुड की शूर्पणखा में कितना फर्क, उम्र, लुक और करियर के मामले में कौन है आगे?

अमीषा पटेल ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस ट्वीट को अमीषा पटेल ने कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, अगर यह रामायण होती तो बाप रे बाप... अभी से ही एडवांस बुकिंग जबरदस्त होती मजाक कर रही हूँ , मुझे यकीन है कि रणबीर और बाकी सब कमाल कर देंगे, उन्हें और कामयाबी मिले.

आ गई फिल्म की रिलीज डेट

नितेश तिवारी की 'रामायणम' फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. 'रामायणम्: पार्ट वन' 6 नवंबर को दीवाली वाले हफ्ते में रिलीज की जाएगी. जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com