विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2024

बॉबी देओल के गाने पर दुल्हन ने अपनी ही एंट्री पर किया ऐसा डांस देखने वाले गंवा बैठे होश, बोले- अरे रोको कोई इसे!

शादी हो या कोई फंक्शन कुछ लोग खुलकर नाचते हैं और कई बार ऐसा डांस करते हैं कि जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट जाती है. ऐसे में इस दुल्हन का अपनी ही एंट्री पर डांस देखने के बाद हमें यकीन है कि आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

बॉबी देओल के गाने पर दुल्हन ने अपनी ही एंट्री पर किया ऐसा डांस देखने वाले गंवा बैठे होश, बोले- अरे रोको कोई इसे!
दुल्हन ने अपनी ही शादी में किया गजब का डांस
नई दिल्ली:

कोई भी शादी बिना नाच-गाने के पूरी नहीं होती है. जब तक दोस्त और रिश्तेदार शादी में रौनक ना लगाए तब तक मजा कहां आता है और ना ही शादी पूरी लगती है. शादी हो या कोई फंक्शन कुछ लोग खुलकर नाचते हैं और कई बार ऐसा डांस करते हैं कि जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट जाती है. रिश्तेदारों और दोस्तों के अलावा आजकल दुल्हन भी अपनी शादी में डांस करने लगी हैं. दुल्हन अपनी एंट्री पर ज्यादातर डांस करती हैं. लेकिन कई बार दुल्हन ही ऐसा डांस करती है कि हर कोई बस देखता ही रह जाता है.

दूल्हा-दुल्हन का डांस करना अब आम हो गया है. एंट्री के बाद जयमाला के टाइम भी लोग डांस करते हैं. वो समय गया जब लोग डांस करने में डरते थे अब तो हर कोई अपनी शादी को एंजॉय करता है. कुछ दुल्हन का डांस ऐसा होता है कि जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे.
 


वायरल वीडियो में दुल्हन जयमाला क बाद कूद-कूद कर डांस कर रही है. वो बॉबी देओल और प्रीति जिंटा के गाने नैयो-नैयो पर डांस करती नजर आ रही है. उसे सारे रिश्तेदार घेरकर खड़े हैं. वो ऐसे डांस कर रही है कि उसे कैप्चर करना भी मुश्किल हो रहा है. पर ये डांस देखकर आपकी हंसी जरुर छूट जाएगी.

लोगों ने किए कमेंट

इस वीडियो पर लोग कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-जब लड़का और लहंगा पसंद का मिल जाए तब खुशी इस प्रकार से झलकती है. वहीं दूसरे ने लिखा- मेरे घरवाले जबरदस्ती शादी करवाएंगे तो मैं भी ऐसे नाच दूंगी. एक ने लिखा, लग रहा है नागामणि लेकर ही मानेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Dance Video, Bride Funny Dance, Bride Funny Dance In Her Own Wedding, Wedding Dance Videos, Bride Funny Dance Entry Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com