विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2022

नए जमाने की दुल्हन ने कराई दूल्हे की विदाई, परिवार से बिछड़ते हुए फूट-फूट कर रोया दूल्हा- देखें फनी वीडियो

शादियों में अकसर आपने दुल्हन की विदाई होते देखी होगी लेकिन इस फनी वीडियो में दूल्हे की विदाई हो रही है और वह फूट-फूटकर रो रहा है.

नए जमाने की दुल्हन ने कराई दूल्हे की विदाई, परिवार से बिछड़ते हुए फूट-फूट कर रोया दूल्हा- देखें फनी वीडियो
दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हे की हुई विदाई
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है. वहीं शादियों से जुड़ी अक्सर लोगों को पसंद आती है. इसी बीच एक शादी में विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन नहीं बल्कि दुल्हा विदा होते दिख रहा है. इस वायरल वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि नया जमाना कुछ ऐसा ही है. वहीं एक यूजर ने लिखा, घर जमाई बनने जा रहा है ये बंदा. ऐसे ही कई मजेदार कमेंट्स लोग वीडियो पर कर रहे हैं.

दुल्हे की विदाई से लोगों की छूटी हंसी

वायरल वीडियो की बात करें तो एक दुल्हन शादी के बाद अपने पति को विदा करते हुए ले जा रही है. दूल्हे और उसके दोस्त रोते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में बाबुल तुमने जो सिखाया गाना बज रहा है. वहीं इस वीडिय़ो के कैप्शन में लिखा है साजन घर ये चली.

वीडियो पर लोग कर रहे हैं फनी कमेंट

इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट में लोग फनी रिएक्शन रिएक्शन देख रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, कितना दर्द है इस वीडियो में, आंसू आ गए. तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी जेसे पवित्र बंधन का भी मजाक बना रखा है. हे प्रभू अब तो अवतार ले ही लो इसके साथ फनी इमोजी शेयर की गई है. वहीं एक कमेंट में लिखा था, अब यही देखना बाकी रह गया है. बता दें, सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा-दुल्हन पर बने फनी वीडियो ट्रैंड में है और ये तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं लोगों को भी ये फनी वीडियोज काफी पसंद आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dulhan, Dulha, Dulha Vidai, Wedding Video, Funny Video, Viral Funny Video, Wedding Viral Video, Bride, Groom, Wedding Funny Video, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video 2022, Wedding Video Viral, Bride Groom Funny Video, Bride Groom Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com