विज्ञापन

Relationship Tips: पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस क्यों होती है? बातचीत के तरीके में करें ये बदलाव

Marriage Tips: पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस की वजह तनाव, गलतफहमियां और बातचीत का तरीका हो सकता है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, गुस्से पर काबू, ध्यान से सुनना और साथ समय बिताना रिश्ते को बेहतर बना सकता है.

Relationship Tips: पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस क्यों होती है? बातचीत के तरीके में करें ये बदलाव
पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस की वजह से बढ़ सकता है तनाव
ndtv

शादी के रिश्ते में प्यार के साथ मतभेद होना भी आम बात है. दो लोगों की सोच, आदतें और उम्मीदें अलग-अलग हो सकती हैं. लेकिन कई बार घर के छोटे-मोटे काम, समय न देना, मोबाइल में व्यस्त रहना या दिनभर का तनाव पति-पत्नी के बीच बहस की वजह बन जाता है. धीरे-धीरे यही छोटी बातें गलतफहमियों और नाराजगी में बदलने लगती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हर बहस रिश्ते में कमजोरी का संकेत है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, असहमति होना अपने आप में परेशानी नहीं है. असली फर्क इस बात से पड़ता है कि कपल एक-दूसरे से किस तरह बात करते हैं और विवाद को कैसे संभालते हैं. बातचीत की कुछ आदतों में बदलाव करके रिश्ते में समझ और अपनापन बढ़ाया जा सकता है.

झगड़े में एक-दूसरे को गलत साबित करने से बचें

एक्सपर्ट के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बहस तब बढ़ने लगती है, जब दोनों का ध्यान समस्या सुलझाने के बजाय अपनी बात सही साबित करने पर होता है. ऐसे में जरूरी है कि साथी को विरोधी मानने के बजाय समस्या को मिलकर सुलझाने की कोशिश करें. हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं, लेकिन एक-दूसरे की राय का सम्मान करना जरूरी है.

गुस्से में तुरंत जवाब देने से बचें

बहस के दौरान गुस्सा बढ़ने पर कई बार लोग ऐसी बातें कह देते हैं, जिनसे साथी को लंबे समय तक दुख पहुंच सकता है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट की सलााह है कि अगर बातचीत के दौरान भावनाएं बेकाबू होने लगें, तो कुछ देर का विराम लेनाा बेहतर हो सकता है. थोड़ा शांत होने के बाद बातचीत शुरू करें, ताकि बात को बिना चिल्लाए और समझदारी से रखा जाा सके.

ये भी पढ़ें- असफलता के डर और रिश्तों की उलझन को कैसे दूर करें? श्री श्री रविशंकर ने बताए आसान तरीके

आरोप लगाने के बजाय अपनी बात समझाएं

'तुम हमेशा ऐसा करते हो या तुम्हें मेरी परवाह नहीं ' जैसे वाक्य सामने वाले को रक्षात्मक बना सकते हैं. इसकी जगह अपनी भावना बताएं. जैसे, 'जब मेरी बात बीच में रोक दी जाती है, तो मुझे बुराा लगता है.' इस तरह साथी को यह समझने में मदद मिलती है कि किस बात से परेशानी हुई और बदलाव कहां जरूरी है.

साथी की बात सुनना भी है जरूरी

अच्छी बातचीत का मतलब सिर्फ अपनी बात कहना नहीं, बल्कि दूसरे की बात ध्यान से सुनना भी है. साथी बोल रहा हो, तो बीच में न टोकें और मोबाइल फोन दूर रखें. उसकी बात पूरी होने के बाद यह समझने की कोशिश करें कि वह क्या महसूस कर रहाा है. हर बार तुरंत सलाह देना जरूरी नहीं, कई बार ध्यान से सुनना ही काफी होता है.

रोज थोड़ा समय एक-दूसरे के लिए निकालें

काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच पति-पत्नी का साथ समय बिताना भी जरूरी है. रोज 15-20 मिनट बिना मोबाइल के साथ बैठना, चाय पीना या दिनभर की बातें साझा करना आपसी जुड़ाव बढ़ा सकता है. अगर विवाद लगातार बढ़ रहे हों, बातचीत में अपमान या डर शामिल हो तो रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लेनाा भी उपयोगी हो सकता है. रिश्ते में हर दिन सहमति जरूरी नहीं, लेकिन सम्मान और संवाद जरूरी हैं. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से मतभेद को संभालना आसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें- ब्रेकअप से पहले कपल्स चुपचाप बंद कर देते हैं ये 3 काम, क्या आपके रिश्ते में भी दिख रहे हैं संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marriage Tips, Marriage Tips For Bride, Marriage Tips For Couples
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com