विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् का एक और ब्लॉकबस्टर पोस्टर रिलीज, खतरे के साये की तरह राम-सीता और लक्ष्मण पर छाया रावण

रामायणम् मेकर्स ने नवरात्रि के मौके पर फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया. इस पोस्ट में राणव बने यश, राम, सीता और लक्ष्मण के सिर पर खतरे के साये की तरह मंडराते नजर आ रहे हैं.

4000 करोड़ की रामायणम् का एक और ब्लॉकबस्टर पोस्टर रिलीज, खतरे के साये की तरह राम-सीता और लक्ष्मण पर छाया रावण
नवरात्रि के मौके पर रामायणम् का पहला पोस्टर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

नवरात्रि के पहले खास दिन के मौके पर रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के भव्य अवतार में रॉकिंग स्टार यश का नया असेंबल पोस्टर जारी किया है. साथ ही अनाउंसमेंट की है कि दो पार्ट वाली इस महाकाव्य के पार्ट 1 को दुनिया भर मेंस 5 नवंबर 2026 रिलीज किया जाएगा. पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "यह राम के युग का आरंभ है". 

इस अनाउंसमेंट ने महाकाव्य के इर्द-गिर्द उसके रिलीज से पहले ही जश्न का माहौल बनाना शुरू कर दिया है. वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके पर शुरू होने वाली है. रामायणम् के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस अनाउंसमेंट के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,  "नवरात्रि के पवन अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. यह राम के युग का आरंभ है. नमित मल्होत्रा ​​की रामायणम् पार्ट 1: 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट में होगी रिलीज. दशहरा के मौके पर एडवांस बुकिंग शुरू होगी.

पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, उनके साथ साईं पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रॉकिंग स्टार यश का भव्य रावण का अवतार उनके ऊपर नजर आ रहा है, जो कहानी के केंद्र में बसे किरदारों के बीच एक अलग तरह का विजुअल कंट्रास्ट को बनाता दिखाई दे रहा है. शानदार सेट, ध्यान खींचने वाले कॉस्ट्यूम और बारीक डिटेलिंग, दो पार्ट वाले इस महाकाव्य के लिए बनाई जा रही दुनिया की एक खूबसूरत झलक पेश कर रहे हैं.

इस अनाउंसमेंट का समय भी खास मायने रखता है, क्योंकि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. इस खुलासे के साथ फिल्म के थिएट्रिकल सफर की शुरुआत होती है, और संदेश जो कहता है कि "ये राम के युग का आरंभ है", ऐसे जश्न की शुरुआत का संकेत देता है जो फिल्म की दुनिया भर में रिलीज तक बढ़ता ही जाएगा. रामायणम्: पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग इस दशहरे के मौके से शुरू होगी और इस तरह से काउंटडाउन शुरू होने पर दर्शकों को एक और माइलस्टोन को हासिल करने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने मॉन्सटर के लिए लगाई पूरी जान, 50 दिन के टाइट शेड्यूल में शूट होंगे कॉम्बैट सीन

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पार्ट 1, दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषा के मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Poster, Ramayana Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com