विज्ञापन

48 साल पुराना रेखा-विनोद का वो गाना, किशोर कुमार के बिगड़े बोल पर आज भी रोमांस कर रहे हैं पति-पत्नी, लता की बदमाशी ने बनाया कल्ट

रेखा और विनोद मेहरा पर फिल्माए गए इस 48 साल पुराने गीत का जादू आज भी कायम है. किशोर कुमार की एक छोटी सी गलती और लता मंगेशकर की प्यारी प्रतिक्रिया ने इसकी रिकॉर्डिंग को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

48 साल पुराना रेखा-विनोद का वो गाना, किशोर कुमार के बिगड़े बोल पर आज भी रोमांस कर रहे हैं पति-पत्नी, लता की बदमाशी ने बनाया कल्ट
रेखा और विनोद मेहरा के इस गाने को किशोर कुमार-लता मंगेशकर ने बना दिया अमर
YouTube

किशोर कुमार (Kishore Kumar) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) हिंदी सिनेमा के ऐसे दिग्गज गायक रहे हैं, जिनकी आवाज ने अनगिनत गानों को यादगार बना दिया. जब भी दोनों ने साथ गाया, उनके सुरों ने संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई. यूं तो इस जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए, लेकिन 48 साल पहले आया एक रोमांटिक गीत आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान किशोर कुमार से एक छोटी सी गलती हो गई थी. उनकी इस गलती पर लता मंगेशकर ने ऐसा प्यारा रिएक्शन दिया कि आरडी बर्मन और गुलजार भी हैरान रह गए.

48 साल पहले रिलीज हुआ था किशोर कुमार और लता मंगेशकर का ये गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘घर' का ‘आपकी आंखों में कुछ महके हुए से ख्वाब हैं' है. फिल्म में रेखा और विनोद मेहरा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इस रोमांटिक गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसके बोल गुलजार ने लिखे थे और संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था. अपनी खूबसूरत धुन और दिल छू लेने वाले बोलों की वजह से यह गाना आज भी पसंद किया जाता है. प्यार के एहसास को बयां करता यह गीत हिंदी सिनेमा के सदाबहार रोमांटिक गानों में शामिल है.

गाना देखने के लिए यहां करें क्लिक 

गाना गाते वक्त किशोर कुमार से हो गई थी छोटी सी गलती

इस गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी मशहूर है. बताया जाता है कि गाना गाते समय किशोर कुमार एक लाइन में गलती कर बैठे थे. गीत के बोल में जहां ‘जब हिले' आना था, वहां उन्होंने ‘लब हिले' गा दिया. हालांकि, रिकॉर्डिंग के दौरान आरडी बर्मन और गीतकार गुलजार ने उन्हें बीच में नहीं रोका. इसकी वजह लता मंगेशकर थीं, जो गाने के शब्दों और उनकी अदायगी को लेकर काफी सजग रहती थीं. ऐसे में दोनों यह नहीं चाहते थे कि गाने का बहाव टूटे. रिकॉर्डिंग के दौरान लता मंगेशकर ने अपने अंदाज से इस पल को और भी खास बना दिया.

लता मंगेशकर की मुस्कान ने जीत लिया था पंचम दा का दिल

गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान लता मंगेशकर ने बिना किसी बदलाव के अपनी लाइनें गाईं. इसी बीच उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई. यह मुस्कान गाने का हिस्सा नहीं थी, लेकिन आरडी बर्मन को उनका यह अंदाज इतना पसंद आया कि उन्होंने दोबारा रिकॉर्डिंग करने के बारे में नहीं सोचा. उन्हें लगा कि लता जी की यह सहज प्रतिक्रिया गाने की खूबसूरती को और बढ़ा रही है. यही वजह है कि रिकॉर्डिंग के उस पल को खास माना जाता है. रेखा और विनोद मेहरा पर फिल्माया गया यह गीत करीब पांच दशक बाद भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है. किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज का जादू आज भी इस गाने को सुनने वालों को रोमांस के एहसास से भर देता है.

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा का 27 साल पुराना कल्ट राजस्थानी गाना, गरबा नाइट्स में लड़कियां खूब करती हैं डांस, नवरात्रि में हर पंडाल में गूंजती है शुभा मुद्गल की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Rekha, Vinod Mehra, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com