विज्ञापन
This Article is From May 19, 2023

12वीं में 97 पर्सेंट, आईआईटी एंट्रेंस और आईएएस की तैयारी, स्कूल फोटो में है बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी और टॉप एक्ट्रेस, पहचाना आपने?

ये एक स्कूल के ग्रुप फोटो है, जिसमें कई सारे स्टूडेंट आपको स्कूल ड्रेस में नजर आ रहे होंगे. लेकिन इस तस्वीर में छिपी है बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, जिनका हर अंदाज आप को दीवाना बना देता है.

12वीं में 97 पर्सेंट, आईआईटी एंट्रेंस और आईएएस की तैयारी, स्कूल फोटो में है बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी और टॉप एक्ट्रेस, पहचाना आपने?
स्कूल की इस ग्रुप फोटो में मौजूद है बॉलीवुड की सुपरस्टार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत से खूबसूरत एक्ट्रेस की अगर आप बचपन की तस्वीर देखेंगे तो शायद ही पहचान पाएंगे.  फिर भी अगर यकीन नहीं आता तो आज हम आपको जिस अदाकारा की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, उनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ देश में नहीं बल्कि दुनियाभर में होते हैं. हालांकि आपके सामने एक बड़ा चैलेंज इस तस्वीर में छिपी उस फेमस एक्ट्रेस को पहचानने का है. ये एक स्कूल के ग्रुप फोटो है जिसमें कई सारे स्टूडेंट आपको स्कूल ड्रेस में नजर आ रहे होंगे. लेकिन इस तस्वीर में छिपी है बॉलीवुड की वन ऑफ द मोस्ट ब्यूटीफुल एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस, जिनका हर अंदाज आप को दीवाना बना देता है.

अगर पहचानने में मुश्किल आ रही है तो चलिए आपको जरा सा हिंट दे देते हैं. अपनी एक्टिंग से ज्यादा यह एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक के चलते लाइमलाइट में रहती हैं. इसके अलावा एक क्रिकेटर के साथ इनका नाम अक्सर जोड़ा जाता है. इस तस्वीर को जरा ध्यान से देखिए इतने सारे बच्चों में क्या आपको कोई बॉलीवुड की अदाकारा नजर आ रही हैं? अगर ध्यान से देखने के बाद भी नजर नहीं आ रहा, तो सबसे फर्स्ट रो को ध्यान से देखिए, इसमें सिस्टर के बाजू में बैठी हेड गर्ल कोई और नहीं बल्कि ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला हैं, जो अपने टीचर के बाजू में बहुत डिसिप्लिन के साथ बैठी हुई हैं. इस तस्वीर में उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है.

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा उर्वशी का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ. उन्होंने उत्तराखंड के ही डीएवी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद गार्गी कॉलेज नई दिल्ली से ग्रेजुएशन किया. आपको जानकर हैरानी होगी कि उर्वशी पढ़ने में बहुत होशियार थीं. उन्हें 12वीं में 97 पर्सेंट आए थे. वहीं उन्होंने IIT एंट्रेंस और IAS की भी तैयारी की थी.

उर्वशी के करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2013 में बॉलीवुड फिल्म सिंह साहब द ग्रेट में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे हेट स्टोरी 4, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, सनम रे, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया, भाग जॉनी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने यो यो हनी सिंह के लव डोज गाने में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी.

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Childhood Photo, Urvashi Rautela Unseen Pics, Urvashi Rautela School Pics, Urvashi Rautela College Photos, Urvashi Rautela Rare Seen Pics, Urvashi Rautela School Group Photo, Urvashi Rautela Instagram, Urvashi Rautela News, Urvashi Rautela Facts, Urvashi Rautela Movies, Urvashi Rautela Career, Urvashi Rautela Height, Urvashi Rautela Age, Urvashi Rautela Young Photos, Baby Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Achievemnets, Urvashi Rautela Rishabh Pant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com