विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2019

वीकेंड पर भी काम करती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वायरल हुआ VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीकेंड पर भी काम करती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वायरल हुआ VIDEO
जैकलीन फर्नांडिस (jacqueline fernandez) ने शेयर किया वीडियो
  • जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर किया वीडियो
  • वीकेंड पर भी काम करती दिखाई दी जैकलीन
  • सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

'किक (Kick)' और 'जुड़वां 2 (Judwaa 2)' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस वीकेंड के दिन भी काम करती दिखाई दे रही हैं. जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस सुबह उठकर शूटिंग के लिए तैयार होती दिखाई दे रही हैं. जैकलीन फर्नांडिस के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं और कुछ फैन्स उनको अपनी इंस्पिरेशन तक बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, लोगों ने पूछा- ये कैसा देशप्रेम

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने इस वीडियो को अपने इस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'वीकेंड पर कौन काम करता है?' जैकलीन फर्नांडिस की इस पोस्ट पर फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस मेकअप करती दिखाई दे रही हैं. जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ 'ड्राइव' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

कपिल शर्मा ने 'चक दे' सिंगर को घेरा, बोले- शेर जैसी आवाज है क्योंकि शादी...देखें VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी लीड किरदार में नजर आए थे. हालांकि उनको पहचान सलमान खान के साथ की गई फिल्म 'किक' से मिली. इस फिल्म में जैक्लीन की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. अब जल्द ही एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडिज, सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आने वाली है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Actress, Jacqueline Fernandes, Drive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com