बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन के दौरान वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avram) ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एली अवराम घर के काम को दिल से करने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन वह काम पूरा नहीं कर सकीं, क्योंकि पोछा हाथ में आते ही वह डांस करने लगीं. एली अवराम (Elli Avram) ने हाल ही में अपना टिकटॉक वीडियो (Tiktk Video) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फैन्स को उनका नया अंदाज खूब पसंद आ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एली अवराम (Elli Avram) ने वीडियो को शेयर कैप्शन में लिखा: "जब आप सफाई करने की फिराक में होते हैं..लेकिन उसकी जगह डांस करना शुरू कर देते हैं." एली अवराम के इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बैली डांस करती नजर आई थीं. एली अवराम ने इस डांस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हैशटैगथ्रोबैकथर्सडे. गीत : नैंसी अजरम का गाया आह व नॉस, किशोरावस्था से मेरी पसंदीदा रही हैं. हमारा नाइट थीम पर्सियन था, इसलिए मैंने इस टोपी को पहन रखा है..सभी ईरानी इस बात को समझेंगे."
एली अवराम (Elli Avram) का जन्म स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ है. एली अवराम अब मुंबई में रहती हैं और बॉलीवुड में समय-समय पर नजर आती रहती हैं. बिग बॉस एली अवराम का बड़ा ब्रेक माना जाता है. हालांकि वे कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ 'किस किस को प्यार करूं' फिल्म में नजर आ चुकी हैं. एली अवराम की पहली बॉलीवुड फिल्म मनीष पॉल के साथ 'मिकी वायरस' थी. एली अवराम इसके अलावा भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एली को आखिरी बार 'मलंग' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जबकि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, दिशा पटानी और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं