विज्ञापन
This Article is From May 21, 2019

बॉलीवुड एक्टर ने EVM में धांधली के शक को लेकर निकाला गुस्सा, बोले- ये सत्तारूढ़ पार्टी की भाईगीरी है...

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ईवीएम रिप्लेस करने की खबरों पर रिएक्शन दिया है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए सात चरण के मतदान की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब ईवीएम की धांधली को लेकर रिपोर्टें आ रही हैं.

बॉलीवुड एक्टर ने EVM में धांधली के शक को लेकर निकाला गुस्सा, बोले- ये सत्तारूढ़ पार्टी की भाईगीरी है...
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) ने ईवीएम को लेकर किया ये ट्वीट (प्रतीकात्मक फोटो)
  • बॉलीवुड एक्टर का आया ट्वीट
  • EVM रिप्लेस की खबरों पर दिया रिएक्शन
  • बीजेपी पर यूं कसा तंज
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए सात चरण के मतदान की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब ईवीएम की धांधली को लेकर रिपोर्टें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें EVM रिप्लेस करने का संदेह जताया जा रहा है. ईवीएम (EVM) से जुड़े ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस पर पहले ही रिएक्शन दे चुकी हैं और अब बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ईवीएम को लेकर अपनी राय रखी है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बहुत ही दिलचस्प अंदाज में तंज कसा है. कमाल आर खान उर्फ KRK का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

सपना चौधरी ने 'गोली चल जावेगी' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ईवीएम को लेकर ट्वीट किया है और लिखा हैः 'पूरे भारत में ईवीएम (EVM) को बदला जा रहा है. और साफ हो गया है कि यह चुनाव नहीं हैं बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी की भाईगीरी है.' इस तरह ईवीएम (EVM) रिप्लेसमेंट की खबरों पर कमाल आर खान ने खुलकर अपनी राय रखी है और ट्विटर पर उनका ट्वीट जनकर वायरल भी हो रहा है. वैसे भी कमाल आर खान (KRK) सोशल मीडिया पर खरी-खरी कहने के लिए भी पहचाने जाते हैं. 

ऐश्वर्या राय के मीम विवाद पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफी, Tweet कर कही यह बात....

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) सोशल मीडिया पर पर काफी एक्टिव हैं, और सामाजिक सरोकारों को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. केआरके बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक, हर विषय पर ट्वीट करते हैं. वैसे भी कमाल आर खान एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिस पर फिल्मों के रिव्यू देते हैं. कमाल आर खान के फिल्म रिव्यू यूट्यूब (YouTube) पर काफी पॉपुलर भी हैं.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, EVM (electronic Voting Machine), EVM, Lok Sabha Elections 2019, Results 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com