विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उतारे जाने पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, बोले- मोदीजी से डर गए राहुल गांधी जी...

कांग्रेस (Congress) ने वाराणसी में अजय राय को पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है और इसके साथ ही उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. कमाल आर खान का यूं रिएक्शन आया है.

वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उतारे जाने पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, बोले- मोदीजी से डर गए राहुल गांधी जी...
कमाल आर खान (KRK) ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को लेकर किया ये ट्वीट
  • अजय राय होंगे वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार
  • पीएम नरेंद्र मोदी को देंगे टक्कर
  • सोशल मीडिया पर यूं आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) ने वाराणसी में अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है और इसके साथ ही उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. इस तरह प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर हर पक्ष की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है और बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान तो पूरी तरह उखड़ ही गए हैं. कमाल आर खान ने कहा है कि राहुल गांधी पीएम मोदी से डर गए हैं और डर के साथ कोई भी जंग जीती नहीं जा सकती है. लोकसभा चुनाव (Elections 2019) के दौरान खुलकर अपनी राय रखने वाले कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने इस तरह अपना गुस्सा निकाला है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू पर किया ट्वीट तो अनिल कपूर कह बैठे ये बात

कमाल आर खान  (Kamaal R Khan) ने वाराणसी (Varanasi) से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को चुनाव मैदान में न उतारे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. कमाल आर खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा हैः 'अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से अजय राय नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव मैदान में होंगे. इससे साफ संकेत मिलता है कि राहुल गांधी जी मोदीजी से डर गए हैं. और दुनिया में कोई भी डरकर जीत नहीं सकता. मेरे लिए, आज कांग्रेस चुनाव हार गई है.'

फराह खान का ट्वीट, बताया- दोस्त अंबानी के अस्पताल में हुई भर्ती तो वहां पीएम मोदी पर देखने को मिला ये नजारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज वाराणसी में छह किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं. कल वे वाराणसी से अपना नामांकन भरेंगे और इस मौके पर कई दिग्गज नेता उनके साथ नजर आएंगे. लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि पीएम नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतार सकती है. प्रियंका गांधी ने भी कहा कि अगर राहुल गांधी कहेंगे तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगी. लेकिन अजय राय को चुनाव मैदान से उतारे जाने पर कांग्रेस के कई समर्थकों को निराशा हुई है. यही नहीं सोशल मीडिया पर अजय राय को लेकर कई तरह के मजाक भी बनाए जा रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Rai Congress, Ajay Rai Varanasi, PM Narendra Modi, Priyanka Gandhi Varanasi, Elections 2019, Kamaal R Khan, Krk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com