विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- मोदी को वोट न देने की वजह से...

बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- मोदी को वोट न देने की वजह से...
एजाज खान (Ajaz Khan) ने दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर किया ट्वीट
  • दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर एजाज खान ने किया ट्वीट
  • एक्टर ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • एक्टर ने कहा कि मोदी को वोट न देने की वजह से...
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर दिल्ली में विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए. ऐसे में दिल्ली के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर और जाफराबाद इलाके में जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई. कई जगह पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया गया. इस हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में भड़की इस हिंसा को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में एजाज खान ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को वोट न दिए जाने की वजह से दिल्ली को सजा दी जा रही है. 

अनुराग कश्यप का Tweet हुआ वायरल, बोले- Pro-CAA का मतलब एंटी मुस्लिम...

एजाज खान (Ajaz Khan) का दिल्ली को लेकर यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. अपने ट्वीट में एजाज खान ने लिखा, "दिल्ली (Delhi) को मोदी को वोट न दिए जाने की वजह से सजा दी जा रही है. वह हमारी राजधानी में 'जय श्री राम' चिल्लाते हुए आग लगा रहे हैं. आप कब तक इसका समर्थन करेंगे? आप इसे तभी रोकेंगे, जब यह आग आपके घर तक पहुंच जाएंगे?" अपने ट्वीट में एजाज खान ने अरविंद केजरीवाल, गृह मंत्री और बीजेपी का भी हैशटैग के जरिए जिक्र किया. 

ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ऑलिवर ने CAA को लेकर कसा पीएम मोदी पर तंज, अपने शो में कही ये बात... 

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर भड़की हिंसा में दिल्ली के भजनपुरा के पास चांदबाग में रतनलाल नाम के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है. वहीं, मोहम्मद फुरकान की भी गोली लगने से जान चली गई. हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा समेत दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. गोकलपुरी टायर मार्केट की 20 दुकानें जलकर राख हो गईं. इन इलाकों में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. दिल्ली के करावल नगर गोंडा चौक में आज (मंगलवार) सुबह 6 फायर कॉल हुई हैं. सूचना है कि वाहनों और दुकानों में आग लगी है. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Caa Clash, Ajaz Khan, Bollywood Actor Ajaz Khan, Ajaz Khan Twitter Reaction, Delhi Riots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com