विज्ञापन

इस फोटो में नजर आ रहे हैं बॉलीवुड के 4 खतरनाक विलेन, तीसरे की गुमनाम मौत आज भी बनी हुई है रहस्य

चार बॉलीवुड विलेन की एक वायरल तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है तीसरे अभिनेता की गुमनाम और रहस्यमयी मौत, जिसका सच आज तक सामने नहीं आ पाया है.

इस फोटो में नजर आ रहे हैं बॉलीवुड के 4 खतरनाक विलेन, तीसरे की गुमनाम मौत आज भी बनी हुई है रहस्य
एक तस्वीर में चार विलेन
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में हीरो अगर बेहद अहम होता है तो विलेन के रोल को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता. बल्कि हम यूं कह सकते हैं कि विलेन जितना स्ट्रॉन्ग होगा हीरो भी उतना ही दमदार होगा. इंस्टाग्राम पर बी टाउन के कुछ चुनिंदा विलेन्स की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में ऐसे चार चेहरे दिखेंगे. जिन्हें देखकर आप विलेन्स की ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं. तीन में दो अब भी हमारे बीच मौजूद हैं. लेकिन दो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उनमें भी एक ऐसा है, जिसकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है.

ये हैं चार विलेन

वायरल तस्वीर में अमरीष पुरी, नसीरुद्दीन शाह और गुलशन ग्रोवर के साथ महेश आनंद दिख रहे हैं. महेश आनंद की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. उन्होंने पांच शादियां कीं. लेकिन कोई भी रिश्ता टिक नहीं पाया. पहली शादी बरखा रॉय से हुई. जो कुछ ही महीनों में खत्म हो गई. दूसरी शादी एरिका मारिया डिसूजा से हुई. जिनसे उनका एक बेटा भी है. लेकिन वो भी उन्हें छोड़कर विदेश चली गईं. इसके बाद मधु मल्होत्रा और ऊषा बचानी से शादी की. लेकिन शराब की लत और आपसी परेशानियों ने ये रिश्ते भी खत्म कर दिए. आखिरी वक्त में उन्होंने रशिया की लाना से शादी की. लेकिन तब तक उनकी जिंदगी काफी बदल चुकी थी. कहा जाता है कि उनके कई अफेयर्स भी रहे. लेकिन कोई भी रिश्ता उन्हें सुकून नहीं दे पाया. धीरे धीरे वो लोगों से कटते चले गए और अकेलेपन ने उन्हें घेर लिया.

करियर गिरा, हालात बिगड़े… और फिर वो रहस्यमयी अंत

‘शहंशाह', ‘कुली नंबर 1', ‘विश्वात्मा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके महेश आनंद का करियर एक एक्सीडेंट के बाद डगमगा गया. काम मिलना कम हो गया और इंडस्ट्री में उनकी जगह दूसरे लोग लेने लगे. हालात ऐसे हो गए कि उन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा. 2019 में उन्होंने ‘रंगीला राजा' से वापसी की कोशिश की. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई और इसके सिर्फ 22 दिन बाद उनकी मौत की खबर सामने आई. उनका शव उनके ही घर में मिला. उनकी मौत की करीब दो दिन तक किसी को भनक तक नहीं लगी. जब पड़ोसियों को बदबू आई, तब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा. आज तक ये साफ नहीं हो पाया कि उनकी मौत कैसे हुई. लेकिन इतना जरूर है कि एक वक्त पर स्टार रहे महेश आनंद, अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में पूरी तरह अकेले पड़ गए थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Anand, Bollywood Villians, Who Is Mahesh Anand, Mahesh Anand Movies, Villian Mahesh Anand, Mahesh Anand Death, Mahesh Anand Marriage, Mahesh Anand Wife, Naseeruddin Shah, Amjad Khan, Gabbar, Ranjeet, Gulshan Grover, Jeevan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com