विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2022

Bobby Deol ने 23 साल पुराना वीडियो किया शेयर, 'दिल्लगी' के सेट पर सनी देओल ने यूं पकड़ा कान

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक 23 साल पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भाई सनी देओल के साथ फिल्म के सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

Bobby Deol ने 23 साल पुराना वीडियो किया शेयर, 'दिल्लगी' के सेट पर सनी देओल ने यूं पकड़ा कान
बॉबी देओल ने शेयर किया पुराना वीडियो
नई दिल्ली:

बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टेल' हाल ही में जी5 पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में उन्होंने डागर का खतरनाक किरदार निभाया था, और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था. उनका अंदाज और किलर लुक फैन्स को भाया था. अब बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक 23 साल पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भाई सनी देओल के साथ फिल्म के सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो दिल्लगी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है, और यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी.  

बॉबी देओल ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने लिखा है, 'आज ही मिला हैं. शानदार यादगार बॉब. दिल्लगी थ्रोबैक.' इस तरह उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में सनी देओल भी नजर आ रहे हैं. यही नहीं, सेट पर बॉबी देओल को उर्मिला मातोंडकर के साथ भी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. इस तरह इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

'बरसात' है बॉबी देओल की पहली फिल्म

बॉबी देओल का असली नाम विजय सिंह देओल है और 55 वर्षीय बॉबी ने बरसात (1995) फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेू्यू किया था. हालांकि वह 10 साल की उम्र में धरम वीर (1977) में बाल कलाकार के तौर पर नजर आए थे. उन्होंने फल्म में धर्मेंद्र के बचपन का किरदार निभाया था. उनकी सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो 'गुप्त (1997)', 'सोल्जर (1998)', 'अजबनी (2001)', 'हमराज (2002)', 'अपने (2007)' और 'दिल्लगी (1999)' शामिल हैं. हालांकि वह 'आश्रम (2020)' वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. 
 

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे कई बॉलीवुड सितारे, नोरा फतेही और जाह्नवी कपूर का दिखा अलग अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bobby Deol, Bobby Deol Real Name, Bobby Deol Throwback Video, Vijay Singh Deol, Bobby Deol Movies, Bobby Deol Instagram, Bobby Deol Video, Bobby Deol Viral Video, Bobby Deol Dillagi Video, Dharam Veer, Barsaat, Gupt, Soldier, Badal, Bichhoo, Ajnabee, Humraaz, Apne, Yamla Pagla Deewana, Dillagi, Aashram, Love Hostel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com