विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2022

मस्ती भरे अंदाज में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर को यूं लगाया रंग, हंसते हुए बोलीं- होली है

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेहद खास अंदाज में रंगों के त्यौहार होली का सेलिब्रेशन किया. सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मस्ती भरे अंदाज में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर को यूं लगाया रंग, हंसते हुए बोलीं- होली है
बिपाशा बसु का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. लव बर्ड्स अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करण और बिपाशा साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे. उनकी शादी को 6 साल से अधिक का समय हो चुका है. हालांकि शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के बीच प्यार दिनों दिन बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है. बिपाशा और करण हर ओकेजन को पूरे एक्साइटमेंट और प्यार के साथ सेलिब्रेट करते हैं. इन दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के होली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है. 

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेहद खास अंदाज में रंगों के त्यौहार होली का सेलिब्रेशन किया. सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से बिपाशा और करण के होली की मस्ती का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में बिपाशा हाथों में रंग लेकर करण के गालों पर लगाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक रंगों के साथ बिपाशा को देखकर करण बिपाशा से पूछते हैं कि, 'क्या कर रहे हो' और बिपाशा अचानक उनके गालों पर रंग लगाकर ठहाका लगाते हुए कहती हैं, 'होली है'. बिपाशा जहां इस वीडियो में बच्चों की तरह मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं करण शॉकिंग मूड में दिखाई दे रहे हैं.

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया के जरिए अक्सर कपल गोल्स सेट करते हुए नजर आते हैं. कभी दोनों का मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी बिपाशा और करण रोमांटिक मूड में दिखाई देते हैं. होली पर दोनों के चेहरे हरे, गुलाबी और लाल रंग से रंगे हुए हैं. इन रंगों के बीच बिपाशा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और स्वीट लग रही हैं. दोनों के इस वीडियो पर फैंस रेड हार्ट और हॉट ईमोजी पोस्ट कर प्यार बरसा रहे हैं. 

ये भी देखें: बच्‍चन पांडे के प्रमोशन में व्‍यस्‍त कृति, अक्षय और अरशद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Singh Grover, Bipasha Basu, Bipasha Basu Holi 2022, Bipasha Basu And Karan Singh Grover, Bipasha Basu Video, Bipasha Basu Latest Video, Bipasha Basu Viral Video, Bipasha Karan Holi Video, Bipasha Basu Instagram, Bipasha Basu News, Bollywood Celebs Holi 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com