विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2022

भूमि पेडनेकर की छोटी बहन 'समीक्षा' हैं वकील, लेटेस्ट तस्वीर देख उड़े गए फैन्स के होश, बोले- अभी तक कहां थीं आप...

भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेशे से वकील हैं, लेकिन उनका स्टाइल और फैशन देख कोई भी उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस समझ सकता है.

भूमि पेडनेकर की छोटी बहन 'समीक्षा' हैं वकील, लेटेस्ट तस्वीर देख उड़े गए फैन्स के होश, बोले- अभी तक कहां थीं आप...
भूमि पेडनेकर की छोटी बहन 'समीक्षा' हैं वकील
नई दिल्ली:

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं उनका स्टाइल और अभिनय देख फैन्स भी उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं. भूमि ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया. इस फिल्म में दर्शकों को उनका अभिनय इतना पसंद आया की उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज होती गईं. फिल्मों में काम की बात करें तों भूमि 'बधाई दो', 'पति पत्नी और वो' , 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी की बड़ी में वे काम कर चुकी हैं. बता दें कि भूमि ही नहीं उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी काफी स्टाइलिश हैं. 

भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेशे से वकील हैं, लेकिन उनका स्टाइल और फैशन देख कोई भी उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस समझ सकता है. उनके स्टाइलिश फोटो और रील्स फैन्स का दिल जीत रहे हैं. कभी समीक्षा ब्लैक वनपीस में पोज़ देती दिखाई दे रही हैं. तो कभी वे समंदर किनारे क्रूज़ पर बैठ पोज देती दिखाई दे रही थीं. समीक्षा की तस्वीर देख फैन्स हैरान रह गए हैं. 

समीक्षा की तस्वीरों को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आप काफी स्टाइलिश है. तो वहीं दूसरे ने कहा ब्यूटी विद ब्रेन इतना ही नहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा अभी तक कहां थीं आप कितनी खूबसूरत हैं. बता दें कि समीक्षा वकील के साथ ही एंटरप्रेन्योर भी हैं. वे सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव रहती हैं. 
 

VIDEO:कैजुअल आउटफिट में नजर आईं करीना कपूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhumi Pednekar, Bhumi Pednekar Sister, Bhumi Pednekar Sister Viral Photo, Bhumi Pednekar Sister Samiksha Pednekar, Samiksha Pednekar, Samiksha Pednekar Virla Photos, Samiksha Pednekar Latest Photos, Samiksha Pednekar Age, Samiksha Pednekar Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com