विज्ञापन

आश्रम 4 वेब सीरीज की टीम को लेकर जा रही बस का ब्रेक फेल, 20 लोगों के लिए देवता बना शाहिद, सूझबूझ से बचाई जान

आश्रम 4 की टीम शूटिंग के लिए जा रही थी कि अचानक उनकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया. पहाड़ी पर गाड़ी को रोकना मुश्किल हो सकता था हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया.

आश्रम 4 वेब सीरीज की टीम को लेकर जा रही बस का ब्रेक फेल, 20 लोगों के लिए देवता बना शाहिद, सूझबूझ से बचाई जान
आश्रम 4 वेबसीरीज की टीम के साथ हादसा टला
Social Media
नई दिल्ली:

बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज आश्रम 4 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आई है. खबर है कि वेब सीरीज की टीम एक हादसे का शिकार होते होते बची है. दरअसल उत्तराखंड के टिहरी जिले में वेब सीरीज की टीम एक टूरिस्ट बस में सवार होकर शूटिंग के लिए जा रही थी. इसी बीच अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए. बस में करीब 20 लोग सवार थे. लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते सभी सुरक्षित रहे और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर ताछिला-बेमर के पास हुई. खबर है कि जयपुर नंबर की एक टूरिस्ट बस आश्रम 4 वेब सीरीज से जुड़े क्रू मेंबर्स के साथ जा रही थी. इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर ढलान के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए. बस अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और सभी लोग घबरा गए. 

ड्राइवर की सूझ बूझ से टला हादसा

बस के ब्रेक फेल होने का पता चलने के बाद ड्राइवर शाहिद अली ने पैनिक होने की जगह बड़ी ही सूझबूझ से काम लिया. शाहिद ने गाड़ी को रोकने के लिए सड़क किनारे एक नाली की तरफ मोड़ दी. ऐसे में नाली के सहारे घिसटते घिसटते बस रुक गई. इस एक कदम से यह बस खाई में जाने से गिरी और किसी तरह इसे रोका जा सका. ताजा जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है. बस रुकी तो सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बता दें कि इस सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग 22 अगस्त से शुरू हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashram 4, Ashram 4 Release Date, Bobby Deol, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com