सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर जोर-शोर के साथ तैयारियां चल रही हैं. जेलर की अपार सफलता के बाद, से फिल्म के सीक्वल को लेकर फैन्स का जबरदस्त इंतजार चल रहा है. वैसे भी रजनीकांत की जेलर में कई इंडस्ट्रीज के एक्टर नजर आए थे. अब जेलर में भी कुछ इसी तरह का विभिन फिल्म इंडस्ट्रीज का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की बात मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को इस फिल्म में एक बहुत ही अहम रोल के लिए चुना गया है. वैसे भी विद्या बालन को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है. विद्या बालन को भूल भुलैया की मंजुलिका के रोल के लिए खास तौर पर पहचाना जाता है.
जेलर 2 का निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने स्क्रिप्ट पर लंबे समय तक काम किया है. फिल्म में एक्शन और इमोशंस का कॉकटेल देखने को मिलेगा. रजनीकांत इस समय जेलर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि उनकी दूसरी फिल्म कुली 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं. कुली की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और यह फिल्म वॉर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव के लिए है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

जेलर 2 के बारे में चर्चा है कि इसमें तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन और नंदमुरी बालकृष्ण भी अहम किरदारों में नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो तेलुगू सिनेमा के दो दिग्गज इसमें नजर आएंगे. वहीं मलयालम सिनेमा के मोहनलाल भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं. अब विद्या बालन के नाम के आने से हिंदी सिनेमा का भी जेलर 2 से कनेक्शन जुड़ गया है. हालांकि विद्या बालन को लेकर अभी तक फिल्म की टीम ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं