विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता का आया ट्रेलर, गोलियों की गूंज में कर्तव्य निभाती दिखीं कंगना रनौत

भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें गोलियों की गूंज के बीच कंगना रनौत कर्तव्य निभाती हुईं नजर आ रही हैं. 

भारत भाग्य विधाता का आया ट्रेलर, गोलियों की गूंज में कर्तव्य निभाती दिखीं कंगना रनौत
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता का आया ट्रेलर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में आम लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो आतंकी हमलों के दौरान असाधारण साहस दिखाते है. यह उन नर्सों, वार्ड बॉय और अस्पताल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी. ट्रेलर की शुरुआत मुंबई शहर में फैले डर और आतंक के माहौल से होती है. गोलियों की आवाज, लोगों की चीख-पुकार और शहर में मची अफरा-तफरी यह एहसास कराती है कि कोई बड़ा खतरा सामने है. इसके साथ ही कहानी कामा अस्पताल की ओर बढ़ती है, जहां बाहर आतंक का साया है, लेकिन अंदर जिंदगी बचाने की जंग जारी है. 

भारत भाग्य विधाता में नर्स बनीं कंगना रनौत

ट्रेलर में कंगना रनौत के किरदार को एक साधारण स्टाफ नर्स के रूप में दिखाया गया है. वह मरीजों की देखभाल करती है और अपने काम को पूरी ईमानदारी से निभा रही है. हालांकि समाज और कई लोग उसके काम को उतनी अहमियत नहीं देते. अस्पताल में भी उसे सिर्फ एक सामान्य कर्मचारी के तौर पर देखा जाता है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हालात पूरी तरह बदल जाते हैं. 

ये भी पढ़ें - 'मोना डार्लिंग' की 8 फोटो, दूसरी ही फिल्म से बिंदु पर लगा खलनायिका का टैग, रियल लाइफ में नेगेटिव समझते थे लोग

आंतकी हमले की कहानी है भारत भाग्य विधाता

आतंकी हमले की खबर अस्पताल तक पहुंचती है और कुछ ही देर में पूरा माहौल बदल जाता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि अस्पताल के भीतर मौजूद मरीज, डॉक्टर और कर्मचारी डर के साए में हैं. इसी दौरान नर्सें, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और दूसरे स्टाफ मेंबर हिम्मत नहीं हारते. वे मरीजों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. 

कंगना रनौत का दमदार किरदार

ट्रेलर का सबसे प्रभावशाली सीन वह है, जब अस्पताल की नर्सें अपने पेशे की शपथ को याद करती हैं. सेवा, करुणा और मानवता की रक्षा करने का उनका संकल्प इस कठिन समय में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनता है. ट्रेलर में कंगना रनौत का अभिनय काफी दमदार है. उनके चेहरे पर एक तरफ भय दिखाई देता है तो दूसरी तरफ लोगों को बचाने का मजबूत इरादा भी झलकता है. 

भारत भाग्य विधाता की रिलीज डेट

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण पेन स्टूडियो, मणिकर्णिका फिल्म्स और अन्य प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया है. फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें - लता मंगेशकर का 62 साल पुराना गाना, मनोज कुमार के कहने पर डायरेक्टर ने सुना तो सिर पर जूता मारने के लिए हो गया था तैयार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Bhhagya Viddhaata, Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer, Kangana Ranaut, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com