विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2022

भाग्यश्री ने बताया की शादी के बाद ससुराल में उनके साथ क्या हुआ था, पति को थी इस बात को लेकर लंबे समय तक नाराजगी

भाग्यश्री और हिमालय शों में खाना बनाते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने अपने शादी के दिनों की बात अपने फैंस के साथ साझा की. जिसे सुन फैंस भी काफी हैरान रह गए.

भाग्यश्री ने बताया की शादी के बाद ससुराल में उनके साथ क्या हुआ था, पति को थी इस बात को लेकर लंबे समय तक नाराजगी
भाग्यश्री ने बताया की शादी के बाद उनके साथ क्या हुआ था
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन दिनों वे टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में पति हिमालय दासानी के साथ नजर आ रही हैं बीते दिनों तो उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो ने जमकर वाहवाही लूटी थी. वहीं अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही भाग्यश्री और हिमालय शों में खाना बनाते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने अपने शादी के दिनों की बात अपने फैंस के साथ साझा की. जिसे सुन फैंस भी काफी हैरान रह गए.

शो के होस्ट मनीष पॉल ने भाग्यश्री से पूछा की शादी के बाद आपने कैसे घर संभाला तो भाग्यश्री बताती हैं कि जब वे अपने ससुराल गईं थी. तो खाना तो आता था बनाना बस रोटी नहीं आती थी. जिसे लेकर इनके मन में नाराजगी रहती थी की तुम मम्मी के जैसा खाना नहीं बनाती हो. पहले तो खाना बनता था. फिर जैसे ही खाना पूरा हुआ फिर चाय चढ़ जाती थी. उसके हटते ही फिर से खाने की तैयारी होने लगती थी. 

भाग्यश्री कहती हैं कि ये देखकर मुझे लगा कि बाप रे ये लोग कितना खाना खाते हैं. बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस का खास कमेंट देखने को मिल रहा है. एक फैन ने लिखा- क्या बात है मैम फिर भी आपने निभाया तो वहीं दूसरे फैन ने कहा अब तो मैम आप पहले से भी अच्छा खाना बनाती होंगी.

VIDEO: पद्मश्री मिलने की खुशी में सोनू निगम ने दी पार्टी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी पहुंचे 


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagyashree, Bhagyashree Age, Bhagyashree Instagram, Bhagyashree Wedding, Bhagyashree Viral Video, Bhagyashree Latest Video, Bhagyashree Instagram Bhagyashree Husband, Smart Jodi, Maine Pyaar Kyun Kiya, Maine Pyaar Kyun Kiya Actress Bhagyashree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com