विज्ञापन

वो बेस्ट सेलर राइटर, जिसकी 4 किताबों पर बॉलीवुड में बनी फिल्में, चारों सुपरहिट

22 अप्रैल 1974 को जन्में चेतन भगत की कहानियों में प्यार, दोस्ती, करियर का संघर्ष और परिवार के रिश्ते बहुत ही आसान तरीके से दिखाए जाते हैं. यही वजह है कि उनकी किताबों पर बनी फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं. 

वो बेस्ट सेलर राइटर, जिसकी 4 किताबों पर बॉलीवुड में बनी फिल्में, चारों सुपरहिट
किताबों पर बनी ये 4 फिल्म हुई थी सुपरहिट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो किताबों से प्रेरित रही हैं, लेकिन कुछ ही लेखक ऐसे हैं, जिनकी कहानियां सीधे युवाओं के दिलों से जुड़ती हैं. चेतन भगत उन्हीं में से एक हैं. 22 अप्रैल 1974 को जन्में चेतन की कहानियों में प्यार, दोस्ती, करियर का संघर्ष और परिवार के रिश्ते बहुत ही आसान तरीके से दिखाए जाते हैं. यही वजह है कि उनकी किताबों पर बनी फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं. 

सबसे पहले बात करते हैं '3 इडियट्स' की. यह फिल्म उनके उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' से प्रेरित थी. इसमें आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आए. कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं.

फिल्म ने लोगों को सिखाया कि नंबर या डिग्री के पीछे भागने के बजाय जिंदगी में वही काम करने चाहिए, जिसमें मन लगे. इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया और यह एक बड़ी हिट साबित हुई.

यह भी पढ़ें -  सुपरहिट फिल्म देकर भी खूब रोई थी ऐश्वर्या की बहन, डायरेक्टर की गलत मांग के बाद हुई गायब, जानें अब कहां है 'ये दिल आशिकाना' एक्ट्रेस

'काय पो छे' भी चेतन भगत की किताब 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' से प्रेरित है. यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं. इसमें सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिका में दिखे. तीनों दोस्त मिलकर एक स्पोर्ट्स दुकान और क्रिकेट अकादमी शुरू करते हैं, लेकिन जिंदगी में हुए हादसे, राजनीति और आपसी गलतफहमियां उनकी दोस्ती को मुश्किल में डाल देती हैं. फिल्म दोस्ती, सपनों और हालात से लड़ने की कहानी है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा.

वहीं, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की 'टू स्टेट्स' फिल्म भी चेतन भगत के मशहूर उपन्यास 'टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' पर आधारित है. यह फिल्म एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की की प्रेम कहानी है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन असली चुनौती उनके परिवारों को मनाना होता है. 

फिल्म दिखाती है कि भारत में शादी सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों की होती है. इसमें हंसी, इमोशन और परिवार की अहमियत को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और खासकर युवाओं को काफी पसंद आई.

यह भी पढ़ें -  90s की सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट थी यह बच्ची, रवीना टंडन-सनी देओल की बनी बेटी, 34 की उम्र में खूबसूरती ऐसी, कहेंगे- अनन्या-राशा से नहीं कम

साल 2017 में आई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है, जो 2014 में प्रकाशित हुआ था. इसमें अर्जुन कपूर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आईं. यह कहानी बिहार के एक लड़के माधव की है, जो अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाता, लेकिन दिल का साफ होता है. उसे एक अमीर लड़की रिया से प्यार हो जाता है. दोनों के बीच रिश्ता बनता है, लेकिन पूरी तरह नहीं, इसलिए उसे 'हाफ गर्लफ्रेंड' कहा जाता है. कहानी में प्यार, दूरी, गलतफहमियां और फिर मिलने का सफर दिखाया गया है.

इसके अलावा, सलमान खान की फिल्म 'हैलो' भी उनके उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' पर आधारित थी. इसमें कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों की जिंदगी और उनकी परेशानियों को दिखाया गया है. फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब उन्हें भगवान की तरफ से फोन आता है, जो उनकी जिंदगी बदल देता है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chetan Bhagat Birthday, Chetan Bhagat Says Sorry, Chetan Bhagat 2 States, Chetan Bhagat Apology, Chetan Bhagat Books
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com