90s की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित की खूबसूरती से लेकर डांसिंग को कोई मैच नहीं कर पाया. वहीं बात जब फैन फॉलोइंग की आती है तो फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी तारीफें करते हुए नजर आते हैं. जबकि कुछ लोग तो उनके गानों पर परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं. इसी बीच एक इंडो पोलिश एक्ट्रेस का रियलिटी शो इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार से डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माधुरी दीक्षित की फिल्म सैलाब के गाने हमको आजकल है इंतजार पर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इस दौरान उनका लुक बिल्कुल एक्ट्रेस का कॉपी किया हुआ है. जबकि करण जौहर उन्हें डांस करते देख हैरान नजर आते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में करण जौहर जज की कुर्सी पर हैं. जबकि इंडो पोलिश एक्ट्रेस एंजेला क्रिस्लिनज़की माधुरी दीक्षित के लुक में स्टेज पर एंट्री करते ही 'हमको आजकल है इंतजार...' गाने पर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आती हैं. इसे देखते ही करण जौहर का मुंह भी खुला रह गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूरे वीडियो में एंजेला माधुरी दीक्षित के हर एक हुक स्टेप और एक्सप्रेशन को कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं उनके लुक की बात करें तो पीला ब्लाउज और हरे रंग की महाराष्ट्रियन अंदाज में साड़ी पहने वह दिख रही हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि करण जौहर का रिएक्शन सबकुछ कह रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, पहली लड़की जिसे देखकर करण जौहर का मुंह खुला रह गया. वहीं फैंस तो ओरिजनल जैसा कहते हुए दिख रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं