विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

बप्पी लाहिड़ी के पोते ने 'गोल्डन लुक' में बजाया ऐसा ढोल, जनता हुई मस्त और Video वायरल

बॉलीवुड के धुरंधर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) जितने अपने मधुर संगीत के लिए पहचाने जाते हैं, उतनी ही पहचान वे अपने गेटअप की वजह से भी रखते हैं. अब उनके पोते स्वास्तिक बंसल ने भी उन्हीं जैसा स्टाइल अपना लिया है.

बप्पी लाहिड़ी के पोते ने 'गोल्डन लुक' में बजाया ऐसा ढोल, जनता हुई मस्त और Video वायरल
बप्पी लाहिड़ी के पोते का वीडियो हुआ वायरल
  • स्वास्तिक बंसल बप्पी दा के हैं पोते
  • अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं वीडिय
  • कमाल का ड्रम बजाते आए नजर
नई दिल्ली: बॉलीवुड के धुरंधर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) जितने अपने मधुर संगीत के लिए पहचाने जाते हैं, उतनी ही पहचान वे अपने गेटअप की वजह से भी रखते हैं. ढेर सारा सोना उनकी खास पहचान है. लेकिन अब उनके पोते ने भी उन्हीं जैसा स्टाइल अपना लिया है और स्वास्तिक बंसल के वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल कर दिया है. स्वास्तिक बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है. इस वीडियो में दुर्गा पूजा (Durga Puja) के मौके पर स्वास्तिक बंसल (Swastik Bansal) पूरे जोश के साथ ड्रम बजा रहा है, और वहां मौजूद लोग उसका लुत्फ ले रहे हैं. 

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा को जसलीन पर आया गुस्सा, बोले- लोग पूछेंगे सौरव कौन है, आपका साला है...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Video: आम्रपाली दुबे के करीब आकर बोले निरहुआ- नजदीकियां बढ़ जाने दो, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब...

स्वास्तिक बंसल अपने दादा बप्पी दा जैसे स्टाइल के लिए ही पहचाने जाते हैं और कम उम्र में ही उन्होंने लोकप्रियता के पायदान चढ़ने शुरू कर दिए हैं. यही नहीं, कुछ दिन पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी कमाल की आवाज और अंदाज दोनों दिखे थे. स्वास्तिक बंसल ने इंग्लिश गाना गाया था, और इस काफी पसंद भी किया गया था. 

प्लेबॉय मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने ब्लैक साड़ी में किया डांडिया, क्यूट अंदाज ने बरपाया कहर- देखें Video
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


काजोल ने चैट शो में कर दी सबसे बड़ी गलती, आलिया भट्ट को कह बैठीं 'आलिया कपूर' और फिर...देखें Video

बप्पी लाहिड़ी बॉलीवुड के ऐसे संगीतकार हैं जिनकी जर्नी पांच दशक की रही है और लगभग 600 से ज्यादा फिल्में की हैं. उनके पॉपुलर सॉन्ग में 'जिम्मी जिम्मी आजा आजा' दुनिया भर में लोकप्रिय है. 1982 की फिल्म 'डिस्को डांसर' में मिथुन चक्रवर्ती पर चित्रित 'जिम्मी जिम्मी आजा आजा' का अनुवाद रूसी और चीनी में भी किया गया है और यह एडम सैंडलर के 'यू डू नॉट मेस विद जोहन' मूल गाने का हिस्सा रहा है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bappi Lahiri Grandson Swastik Bansal, Bappi Lahiri Grandson Viral Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com