अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक तरफ नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल लेवल पर योग की ख्याति बढ़ाई और न्यूयॉर्क स्थित यूएन ऑफिस में योग किया. दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस काम में पीछे नहीं रहे. अधिकांश सेलिब्रिटीज ने अपने अपने तरीके से योग को प्रमोट करने वाले फोटोज वीडियो शेयर किए. बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा ने भी योग दिवस पर अपना खास वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन भी शेयर किया. पर, जैसा उन्होंने चाहा था वैसा हुआ नहीं.
इंप्रेस करने में असफल
हर्षाली मल्होत्रा ने एरियल एक्रोबेट यानी कि एरियल योग करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक रस्सी के सहारे वो लटक कर योग कर रही है. ऐसे बहुत से वीडियोज आपने पहले भी देखें होंगे जिसमें सेलिब्रिटी एरियल योग करते नजर आते हैं. उनसे कंपेयर करेंगे तो आसानी से समझ जाएंगे कि हर्षाली मल्होत्रा से चूक कहां हुई है. इस योग में एक्सपर्ट जितनी स्मूदली रस्सी पर खुद को होल्ड करते हैं हर्षाली मल्होत्रा के लिए ये काम उतना आसान नजर नहीं आ रहा. एक बार तो वो रस्सी से फिसल भी जाती हैं. गनीमत ये रही कि उनका सिर नीचे जमीन से नहीं टकराया. वीडियो देखकर साफ नजर आता है कि हर्षाली मल्होत्रा को अभी प्रैक्टिस की और ज्यादा जरूरत है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैन्स ने बढ़ाया हौसला
बचपन की क्यूट मुन्नी को प्यार करने वाले फैन्स ने इंस्टाग्राम पर भी बजरंगी भाईजान की इस मुन्नी का खूब हौसला बढ़ाया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि बिना रुके ऐसे ही मेहनत करते रहें कामयाबी जरूर मिलेगी. एक यूजर ने लिखा कीप शाइनिंग बिटिया. कुछ यूजर्स ने क्लेपिंग का इमोजी शेयर कर हर्षाली मल्होत्रा की हौसलाफजाई की है. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सवाल किया है कि हर्षाली मल्होत्रा क्या करने की कोशिश कर रही हैं. कुछ यूजर्स ने हैप्पी योग डे लिखकर हर्षाली मल्होत्रा को विश भी किया है.
ये भी देखें: शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं