विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2019

Bachchan Kapoor Family Photo: ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, आलिया-रणबीर भी थे मौजूद

Bachchan Kapoor Family Pic: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इन दिनों न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं, और उनसे मिलने के लिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी आए नजर.

Bachchan Kapoor Family Photo: ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, आलिया-रणबीर भी थे मौजूद
Bachchan-Kapoor Family Photo: बच्चन-कपूर (Bachchan-Kapoor) फैमिली की फोटो हुई वायरल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्चन-कपूर फैमिली की फोटो
  • फोटो में ऋषि कपूर के साथ दिखे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
  • ऋषि कपूर से मिलने साथ पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
नई दिल्ली:

Bachchan-Kapoor Family Photo: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इन दिनों अपने इलाज को लेकर न्यूयॉर्क में रह रहे हैं. न्यूयॉर्क में रहने के कारण अकसर रणबीर कपूर  (Ranbir Kapoor) उनसे मिलने वहां जाते रहते हैं. रणबीर कपूर के फैनपेज पर शेयर हुई एक फोटो में उनके साथ ऋषि कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और ऋद्धिमा साथ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के अलावा रणबीर कपूर के फैनपेज ने एक और फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी अपनी बेटी अराध्या के साथ मौजूद नजर आए.

जाह्नवी कपूर के साथ आखिर क्या हुआ ऐसा, चेहरे पर उड़ रहीं थी हवाइयां- देखें फोटो

बता दें कि एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को न्यूयॉर्क में रहते हुए 8 महीने से ज्यादा समय हो चुका है. इसलिए उनसे मिलने अकसर बॉलीवुड कलाकार और दूसरे सेलेब्रिटीज वहां जाते रहते हैं. वहीं, रणबीर कपूर  (Ranbir Kapoor) के फैनपेज पर शेयर हुई फोटो बच्चन और कपूर परिवार (Bachchan-Kapoor Family) एक साथ नजर आ रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन को फैन ने 'अभिमान' की दिलाई याद तो बिग बी बोले- 'सूर्यवंशम' की शूटिंग...

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर  (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को उनकी फिल्म की शूटिंग के अलावा भी कई बार साथ देखा जा चुका है. खबरों के मुताबिक यह कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि यह रिलेशनशिप नहीं बल्कि केवल फ्रेंडशिप है. दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए सिनेमा हॉल में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड के बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका अदा करेंगे. फिल्म ब्रह्मास्त्र 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी. इस फिल्म को भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Aishwarya Rai Bachchan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Abhishek Bachchan, Bachchan Kapoor Family Pic, Bachchan Kapoor Family Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com