विज्ञापन
This Article is From May 18, 2017

जब बाबा रामदेव ने योग सिखाते सिखाते सोनाक्षी सिन्‍हा को कह दिया 'मीनाक्षी'...

'नच बलिए' के सेट पर बाबा रामदेव ने न केवल शो के जजों को योग कराया बल्कि कंटेस्‍टेंट का भी फिटनेस टेस्‍ट ले लिया.

जब बाबा रामदेव ने योग सिखाते सिखाते सोनाक्षी सिन्‍हा को कह दिया 'मीनाक्षी'...
बाबा रामदेव 'नच बलिए' के जजों के साथ.
  • 'नच बलिए' के सेट पर नजर आएंगे बाबा रामदेव
  • बाबा रामदेव ने सोनाक्षी सिन्‍हा और मोहित सूरी को भी कराया योगा
  • इसे पहले कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुके हैं बाबा रामदेव
नई दिल्‍ली: योग गुरू बाबा रामदेव अब सिर्फ योग के मंच पर नहीं बल्कि कई और मंचों पर भी नजर आ रहे हैं. पहले 'द कपिल शर्मा शो' पर अपने किस्‍सों से लोगों को हंसाने के बाद बाबा रामदेव अब डांस रिएलिटी शो में शिरकत करते नजर आए हैं. दरअसल बाबा रामदेव डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के सेट पर पहुंचे हैं. बाबा रामदेव हों और योग न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. 'नच बलिए' के सेट पर बाबा रामदेव ने न केवल शो के जजों को योग कराया बल्कि कंटेस्‍टेंट का भी फिटनेस टेस्‍ट ले लिया. बाबा 'नच बलिए' में शो के जजों के साथ सेट पर नजर आए. लेकिन इस सारी मस्‍ती के बीच बाबा से कुछ ऐसी गलती हो गई जिसपर उन्‍हें सोनाक्षी से माफी मांगनी पड़ी.

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रहे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा इस शो की जज हैं. सोनाक्षी भी अब इंडस्‍ट्री में जाना पहचाना नाम हैं. लेकिन लगता बाबा रामदेव उनके नाम में थोड़ा कंफ्यूज हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा ने शो पर सोनाक्षी नाम ही गलत ले लिया. जिस पर बाकी लोग तो जोर से हंस पड़े लेकिन बाबा रामदेव ने सोनाक्षी से माफी मांग ली.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के जज सोनाक्षी सिन्हा, मोहित सूरी और टेरेंस लुईस ने बाबा रामदेव के साथ योग किया. लेकिन इस बीच बाबा रामदेव ने स्टेज पर गलती से सोनाक्षी सिन्हा को 'मीनाक्षी' कह दिया. उनकी इस गलती पर सभी हंसने लगे तो बाबा रामदेव ने तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए सोनाक्षी से माफी मांग ली.

बाबा रामदेव ने इस शो में कुछ ऐसे योग सिखाया.
 
sonakshi sinha nach baliye baba ramdev

'नच बलिए' के सेट पर बाबा रामदेव ने सब को कुछ यूं योग सिखाया.

sonakshi sinha nach baliye baba ramdev

बाबा रामदेव ने कुछ योगा शो के कंटेस्‍टेंट के साथ भी किया.


रामदेव ने शो के निर्णायकों सोनाक्षी सिन्हा, मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और फिल्म निर्माता मोहित सूरी को कपालभाती सिखाई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nach Baliye, Nach Baliye Baba Ramdev, Baba Ramdev, Sonakshi Sinha, Nach Baliye 8
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com