विज्ञापन

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग हिट जोड़ी का राज, कहा- 'मेरे अलावा सिर्फ एक एक्ट्रेस ही दे पाई उन्हें टक्कर'

90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी को लेकर रवीना टंडन ने किया बड़ा खुलासा. उन्होंने बताया कि गोविंदा के साथ उनकी जैसी ट्यूनिंग सिर्फ एक और एक्ट्रेस ही बना पाई थी. कौन थी वो एक्ट्रेस? चलिए आपको बताते हैं.

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग हिट जोड़ी का राज, कहा- 'मेरे अलावा सिर्फ एक एक्ट्रेस ही दे पाई उन्हें टक्कर'
रवीना को गोविंदा संग अपने अलावा जंचती है बस ये एक्ट्रेस

रवीना टंडन और गोविंदा की जोड़ी 90 के दशक की उन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी कॉमेडी, डांस और जबरदस्त टाइमिंग ने पर्दे पर खूब रंग जमाया है. अब एक बार फिर से रवीना टंडन उन पुराने दिनों को याद करती नजर आएंगी. अभिनेत्री 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के सेमीफाइनल एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची, जहां उन्होंने गोविंदा के साथ अपनी दोस्ती, काम और फिल्म 'दूल्हे राजा' से जुड़ी दिलचस्प कहानी बताई.

शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के साथ बातचीत के दौरान रवीना ने कहा, ''मैंने और गोविंदा ने पहले भी साथ में कुछ फिल्में साइन की थीं, लेकिन किसी न किसी वजह से वे फिल्में आगे नहीं बढ़ पाईं. हमारे साथ में काम करने की बात बार-बार बनती थी, लेकिन किसी कारण से फिल्म शुरू नहीं हो पाती थी. इसके बाद एक ऐसा मौका आया, जिसने हम दोनों को फिर से साथ काम करने का मौका दिया.''

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

रवीना ने कहा, ''मैं गोविंदा के साथ एक स्टोर की ओपनिंग के लिए कलकत्ता गई थीं. इसी दौरान गोविंदा ने मुझसे कहा कि दोनों को साथ में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए. गोविंदा ने अपनी एक फिल्म का जिक्र करते हुए मेरे साथ काम करने की बात कही. इसके बाद हम दोनों ने फिल्म शुरू करने से पहले मंदिर जाने का फैसला किया.'' रवीना के आगे कहा, ''हम दोनों सुबह करीब साढ़े पांच बजे काली माता के मंदिर पहुंचे. वहां हमने पूजा की और इसके बाद वापस लौटे. पूजा के अगले ही दिन हमने 'दूल्हे राजा' पर काम शुरू कर दिया. फिल्म मेरे और गोविंदा दोनों के लिए बहुत अच्छी साबित हुई और दर्शकों ने भी हमारी जोड़ी को खूब पसंद की.''

गोविंदा के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा, ''करिश्मा कपूर और मेरे अलावा, मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरी एक्ट्रेस गोविंदा के साथ इतनी शानदार जोड़ी बना पाई है. गोविंदा का डांस करने का अंदाज और उनकी कॉमेडी टाइमिंग काफी खास है. मैंने खुद गोविंदा से कॉमेडी की टाइमिंग सीखी है.''

रवीना ने फिल्म 'दूल्हे राजा' के गाने 'लड़का दीवाना लगे' की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा, ''इस गाने की शूटिंग के दौरान हमारे बीच एक तरह का डांस चैलेंज शुरू हो गया था. हम दोनों को डांस करना बहुत पसंद था और हम एक-दूसरे को चुनौती देते रहते थे कि कौन बेहतर शॉट देगा. गाने में एक ऐसा शॉट था, जिसमें हम दोनों एक-दूसरे को देखते हैं. उस दौरान हमारी हंसी छूट जाती थी.''

'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है.

यह भी पढ़ें: 45 साल पुराना वो गाना, जिसे किशोर कुमार ने दिया था ठेठ देसी रोमांटिक अंदाज, यूपी-बिहार में हुआ मशहूर, 'सांवर गोरिया' के लिए आज भी गाते हैं प्रेमी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Govinda, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com