विज्ञापन

राजपाल यादव को कोर्ट से मिली राहत, दो हफ्ते में जमा कराने होंगे 2 करोड़, वकील ने बताया क्या क्या हुआ

राजपाल यादव के वकील ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये राहत उनके लिए क्या मायने रखती है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आगे उनके क्लाइंट सभी निर्देशों का पालन करेंगे.

राजपाल यादव को कोर्ट से मिली राहत, दो हफ्ते में जमा कराने होंगे 2 करोड़, वकील ने बताया क्या क्या हुआ
राजपाल यादव कोर्ट में ड्रामा करते हैं!
Social Media
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कम से कम 2 करोड़ जमा करने के लिए आखिरी बार दो हफ्ते का समय दिया है. लेकिन इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई और कहा कि वे कोर्ट में 'ड्रामा' कर रहे थे. इस मामले में राजपाल यादव के वकील ने मीडिया से बात की. वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो हफ्ते का समय मिलना उनके क्लाइंट के लिए 'बड़ी राहत' है. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि एक्टर की टीम कोर्ट के आदेशों और निर्देशों का पालन करेगी.

मंगलवार को कोर्ट के बाहर प्रेस से बात करते हुए उपाध्याय ने कहा, "हम इस आदेश का स्वागत करते हैं... कोर्ट ने हमें यह रकम जमा करने के लिए समय दिया है, जिसके लिए हम आभारी हैं. पहले यह रकम 5 करोड़ थी. अब कोर्ट ने इसे घटाकर 2 करोड़ कर दिया है. यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है और हम कोर्ट के आदेशों और निर्देशों का पालन करेंगे".

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

मंगलवार (15 सितंबर) को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले में राजपाल यादव के पिछले व्यवहार से कोर्ट को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं हुआ. चीफ जस्टिस ने कहा, "उनके पिछले व्यवहार को देखते हुए... कोई उन पर कैसे भरोसा कर सकता है? वे बॉलीवुड में ड्रामा और एक्टिंग करने में माहिर हैं. वही काम वे कोर्ट में भी कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा की वापसी, The Great Indian Kapil Show के पांचवे सीजन के साथ इस तारीख को होगी मुलाकात

हालांकि, इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर को दो और हफ्ते का समय दिया, क्योंकि उनके वकील ने बेंच को भरोसा दिलाया कि वे तय समय के अंदर कम से कम 2 करोड़ जमा कर देंगे और बाकी रकम के लिए जमानत देंगे. राजपाल यादव को अगली सुनवाई (जो 5 अक्टूबर को होनी है) तक गिरफ्तारी से कोर्ट का संरक्षण भी मिलता रहेगा. हालांकि उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है.

ये Video भी देखें: राजपाल यादव ने खुद को क्यों बताया सबसे बड़ा मंगता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Jail, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com