विज्ञापन

Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से एक महीने पहले तूफान बनी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, बिके 6.55 लाख टिकट, धुरंधर को धोया

Avengers Doomsday Advance Booking: हॉलीवुड की मशहूर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से एक महीने पहले तूफान बनी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, बिके 6.55 लाख टिकट, धुरंधर को धोया
Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से एक महीने पहले तूफान बनी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’
NDTV

Avengers Doomsday Advance Booking: हॉलीवुड की मशहूर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसका अंदाजा एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. भारत में फिल्म ने रिलीज से करीब चार हफ्ते पहले ही टिकटों की बिक्री से 41 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. खास बात यह है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' के कुछ प्रीमियम शो के टिकट की कीमत 4000 रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार चर्चा में बनी हुई है.

एडवांस बुकिंग में 41 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' की शुरुआत काफी शानदार नजर आ रही है. 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में चार दिनों के शुरुआती वीकेंड के लिए 41.86 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई भी शामिल है. अगर इन सीटों को हटा दिया जाए तो एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 34.96 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में धुरंधर की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. 

‘एवेंजर्स: डूम्सडे' के करीब 6.55 लाख टिकट बिक चुके हैं. 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई है. गुरुवार के लिए 19.16 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं शुक्रवार को 8.40 करोड़, शनिवार को 7.73 करोड़ और रविवार के लिए 6.56 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं.

अंग्रेजी वर्जन को मिल रहा सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स

‘एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग में अंग्रेजी वर्जन सबसे आगे है. कुल एडवांस बुकिंग में इसका हिस्सा करीब 84 फीसदी है. अंग्रेजी वर्जन से 35.37 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं हिंदी वर्जन ने 5.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. तमिल वर्जन से 1.19 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से करीब 19.81 लाख रुपये की कमाई हुई है.

शहरों की बात करें तो मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मुंबई से 7.73 करोड़ रुपये और दिल्ली-एनसीआर से 7.21 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. बेंगलुरु 4.61 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है.

4000 रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत

‘एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग के साथ टिकटों की कीमत भी सुर्खियां बटोर रही है. मुंबई में कुछ प्रीमियम सीटों के टिकट 3200 रुपये तक में मिल रहे हैं. वहीं नवी मुंबई के नेक्सस सीवुड्स स्थित सिनेपोलिस में 4DX 3D शो का एक टिकट करीब 4100 रुपये में मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर में भी प्रीमियम सीटों की कीमत 2000 रुपये तक पहुंच गई है.

भारत में कब रिलीज होगी फिल्म?

एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ और पेड्रो पास्कल जैसे कलाकार नजर आएंगे. रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन नहीं, बल्कि विलेन डॉक्टर डूम के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन जैसे किरदार भी एक साथ नजर आएंगे.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म को आईमैक्स में रिलीज नहीं किया जाएगा. इसकी जगह दर्शकों के लिए इनफिनिटी विजन नाम का प्रीमियम स्क्रीनिंग फॉर्मेट पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें | 5 फुट 4 इंच की ये एक्ट्रेस बनना चाहती है जेम्स बॉन्ड की विलेन, 6000 करोड़ की दो फिल्मों में भी आएगी नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday, Avengers Doomsday Advance Booking, Avengers Doomsday Advance Booking Collection, Avengers Doomsday Advance Booking Record, Avengers Doomsday Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com