विज्ञापन

कद 5 फुट 4 इंच, 18 दिसंबर को इस एक्ट्रेस की रिलीज हो रही 6000 करो़ड़ बजट वाली 2 फिल्में, बनना चाहती है जेम्स बॉन्ड की फिल्म में विलेन

कद 5 फुट 4 इंच, और अगर कोई मौका हो तो मैं जेम्स बॉन्ड मूवी में विलेन बनना चाहूंगी. कुछ ऐसा चाहती है वो एक्ट्रेस जिसकी 18 दिसंबर को दुनियाभर में 6000 करोड़ के बजट वाली दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं.

कद 5 फुट 4 इंच, 18 दिसंबर को इस एक्ट्रेस की रिलीज हो रही 6000 करो़ड़ बजट वाली 2 फिल्में, बनना चाहती है जेम्स बॉन्ड की फिल्म में विलेन
कद 5 फुट 4 इंच, जेम्स बॉन्ड की फिल्म में विलेन बनना चाहती हैं ये एक्ट्रेस
Instagram
नई दिल्ली:

जेम्स बॉन्ड (James Bond) की चर्चा इन दिनों हर ओर है. डेनियल क्रेग के बाद अब रॉबर्ट पैटिंसन (Robert Pattinson) जेम्स बॉन्ड बन गए हैं. वो सातवें एक्टर हैं जो इस किरदार को निभा रहे हैं. रॉबर्ट पैटिनसन के अगले 007 बनने की खबर के बाद अब इस फिल्म में विलेन की भूमिका को लेकर भी सितारों ने अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मशहूर अभिनेत्री फ्लोरेंस प्यू (Florence Pugh) ने ऐसा बयान दिया है, जिसने फिल्म प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है. मजेदार यह है कि फ्लोरेंस बॉन्ड गर्ल नहीं, बल्कि फिल्म में खतरनाक महिला विलेन का किरदार निभाना चाहती हैं. फ्लोरेंस ने मजाकिया अंदाज में फिल्म के निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे से अपनी इच्छा भी जाहिर कर दी है. इन दिनों उनका 5 फुट 4 इंच वाला कमेंट हर जगह चर्चा में हैं. हॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया है.

जेम्स बॉन्ड के डायरेक्टर को भेजा स्पेशल मैसेज

30 साल की फ्लोरेंस प्यू ने 16 नवंबर को आयोजित एले विमेन इन हॉलीवुड प्रोग्राम के दौरान यह दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड बनने की खबर सामने आने के बाद उन्होंने निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे को मैसेज किया था. फ्लोरेंस ने अपने मैसेज के बारे में बताते हुए कहा, "मैंने आज सुबह डेनिस को एक मैसेज भेजा. मैंने कहा, अपना बॉन्ड ढूंढने के लिए बधाई. बढ़िया खोज है. क्या 5 फुट 4 इंच की कोई महिला विलेन भी है?" फ्लोरेंस ने साफ कर दिया है कि बॉन्ड गर्ल बनने का कोई इरादा है नहीं, वो बॉन्ड की नींद विलेन बनकर जरूर उड़ाना चाहेंगी.  

रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड

दरअसल, जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन 007 की भूमिका निभाने जा रहे हैं. वह डेनियल क्रेग के बाद इस मशहूर ब्रिटिश जासूस का किरदार निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूवे करेंगे, जिन्हें ‘ड्यून' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है।. वहीं, इसकी पटकथा ‘पीकी ब्लाइंडर्स' के निर्माता और लेखक स्टीवन नाइट लिख रहे हैं. रॉबर्ट पैटिनसन की कास्टिंग के बाद अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर हैं कि फिल्म में उनके सामने कौन विलेन बनेगाय. फ्लोरेंस प्यू के अलावा ब्रैड पिट ने भी जेम्स बॉन्ड फिल्म में विलेन बनने की इच्छा जाहिर की है.

फ्लोरेंस के लिए खास है 18 दिसंबर 2026

फ्लोरेंस प्यू की बात करें तो वह हॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है. 18 दिसंबर को उनकी 4000 करोड़ के बजट वाली एवेंजर्स डूम्सडे रिलीज हो रही है तो वहीं इसी दिन 2000 करोड़ के बजट वाली ड्यून पार्ट 3 भी आ रही है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वह येलिना बेलोवा का किरदार निभाती हैं. उन्होंने 2021 की फिल्म ‘ब्लैक विडो' से इस किरदार की शुरुआत की थी. इसके अलावा फ्लोरेंस ‘लिटिल वुमन', ‘मिडसमर' और ‘ड्यून: पार्ट टू' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. ‘ड्यून' में उन्होंने प्रिंसेस इरुलान की भूमिका निभाई थी. वह ‘ड्यून: पार्ट थ्री' में भी इस किरदार को दोहराएंगी. इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन भी नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Florence Pugh, James Bond, Avengers Doomsday, Hollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com