विज्ञापन

'रामायण' है भारतीय सिनेमा का गर्व, एटली ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी को दी बधाई

तमिल निर्देशक एटली ने नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण की खुलकर तारीफ की है. एटली ने रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी समेत पूरी स्टारकास्ट, ए.आर. रहमान और हंस जिमर के संगीत तथा नितेश तिवारी के निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा कि यह ऐसा सिनेमाई अनुभव है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.

'रामायण' है भारतीय सिनेमा का गर्व, एटली ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी को दी बधाई
'रामायण' पर फिदा हुए एटली, रणबीर-यश समेत पूरी स्टारकास्ट की सराहना
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा की हाल ही में रिलीज फिल्म 'रामायण' की तारीफ करते हुए तमिल फिल्म निर्देशक एटली ने कहा है कि यह वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा की भव्यता को दर्शाती है. उन्होंने फिल्म को एक शानदार सिनेमाई अनुभव बताया, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. एटली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर अपने विचार जाहिर किए.

उन्होंने लिखा, ''क्या शानदार सोच है. क्या बेहतरीन फिल्म है. यह कितना असाधारण सिनेमाई अनुभव है. 'रामायण' वैश्विक मंच पर गर्व से खड़ा भारतीय सिनेमा है. फिल्म का विजन बेहद भव्य है, लेकिन इसके साथ ही यह हमारी संस्कृति और भावनाओं से भी खूबसूरती से जुड़ी हुई है. मेरा मानना है कि 'रामायण' ऐसा सिनेमाई अनुभव बनेगा, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. यह ऐसी फिल्म है, जिसे मैं अपने बेटे और बेटी के साथ देखना चाहता हूं, अपने परिवार के साथ इसका जश्न मनाना चाहता हूं और हमेशा के लिए अपनी निजी लाइब्रेरी में सहेजकर रखना चाहता हूं.''

ये भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 1 LIVE UPDATE: पहले दिन धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी रामायण? जानें अब तक कितनी हुई कमाई

एटली ने फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और शोभना समेत पूरी कास्ट के काम को शानदार बताया. उन्होंने लिखा, ''मुझे रणबीर, यश, साई पल्लवी, रकुल, काजल, शोभना और पूरी कास्ट की परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई. ए.आर. रहमान और हंस जिमर को उनके जादुई संगीत के लिए खास प्यार. वहीं, पूरी टेक्निकल टीम को शानदार विजुअल्स के लिए बहुत-बहुत बधाई.''

एटली ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा, ''नमित मल्होत्रा, क्या असाधारण विजन है. नितेश तिवारी, आपके लिए दिल से सम्मान. आपकी मेहनत, विनम्रता और शानदार फिल्म ने भारतीय सिनेमा को बहुत गर्व महसूस कराया है. वहीं, खूबसूरती से तैयार की गई पटकथा के लिए श्रीधर राघवन की भी खास तारीफ करना चाहूंगा.''

एटली ने आखिर में लिखा कि 'रामायण' इस बात का उदाहरण है कि भारतीय सिनेमा में कितनी क्षमता है. उन्होंने कहा, ''भारतीय सिनेमा ऐसा ही होना चाहिए. हमारी कहानियां, हमारी संस्कृति और हमारी भावनाएं जब इतने भव्य स्तर पर दुनिया के सामने पेश की जाती हैं, तो यह गर्व की बात है. 'रामायण' एक भारतीय फिल्म है और पूरी दुनिया इसका जश्न मनाने वाली है. मुझे फिल्म का हर हिस्सा बेहद पसंद आया. यह ऐसा सिनेमाई अनुभव है, जो हमेशा मेरे दिल में रहेगा. अब इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Movie Review, Ramayana Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com