- बेहद खूबसूरत हैं आतिफ असलम की पत्नी सारा भरवाना
- सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
- पाकिस्तान के जाने-माने सिंगर हैं आतिफ
आतिफ असलम पाकिस्तान के एक जाने-माने सिंगर हैं. आतिफ पाकिस्तान में तो मशहूर हैं ही, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भारत में भी कुछ कम नहीं है. आतिफ असलम के गाने लोग भारत में भी खूब पसंद करते हैं. आतिफ जब इस इंडस्ट्री में आये थे, तब उन पर लाखों लड़कियां फिदा थीं. हालांकि उनका दिल सारा भरवाना पर आया और उन्होंने उनसे साल 2013 में शादी रचा ली. उस वक्त लोग हैरान रह गए थे, जब उन्होंने आतिफ असलम की पत्नी सारा को देखा था.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
आतिफ असलम की पत्नी सारा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं. उनकी खूबसूरती देख कर लोग उनके दीवाने हो गए थे. आतिफ ने सारा से शादी करने से पहले उन्हें 7 साल तक डेट किया था. तस्वीर में आप देख सकते हैं सारा काफी ग्लैमरस हैं और उनकी खूबसूरती भी देखने लायक है. एक बार इंटरव्यू में आतिफ ने सारा को अपने लिए बहुत लकी भी बताया था. आतिफ और सारा के दो बच्चे हैं, जिनके साथ वे खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं.
बात करें सिंगर आतिफ असलम की तो उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म जहर में ‘वो लम्हे' गाना गाया था, जिससे उन्हें रातों-रात लोकप्रियता हासिल हुई थी. इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट बैकग्राउंड सिंगर IIFA अवार्ड भी मिला था. 12 मार्च 1983 को पाकिस्तान के वजीराबाद में जन्मे आतिफ आज 38 साल के हैं. बेइंतहा यूं प्यार कर, पहली नजर में कैसा जादू कर दिया, तू जाने ना, तेरे संग यारा, जीना जीना कैसे जीना, दिल दिया गल्लां, पिया ओ रे पिया आतिफ असलम के कुछ मशहूर हिंदी गाने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं