विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

अपनी संगीत सेरेमनी पर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने 90's के गाने पर जमकर किया डांस, वायरल हुआ इनसाइड VIDEO 

22 जनवरी को अथिया और राहुल की शानदार संगीत सेरेमनी हुई. इस फंक्शन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की.

अपनी संगीत सेरेमनी पर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने 90's के गाने पर जमकर किया डांस, वायरल हुआ इनसाइड VIDEO 
अथिया शेट्टी का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी यानी कि आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. 22 जनवरी को अथिया और राहुल की शानदार संगीत सेरेमनी हुई. इस फंक्शन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर होगी. सोशल मीडिया पर वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें छाई हुई हैं. संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अथिया को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है. 

आप वीडियो में अथिया शेट्टी को व्हाइट कलर की ड्रेस में डांस करते हुए देख सकते हैं. अथिया के साथ ही फंक्शन में पहुंचने वाले मेहमान भी डांस करते नजर आ रहे हैं. बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की संगीत सेरेमनी में फिल्मी सितारों ने अपनी प्रजेंस से चार चांद लगा दिए. फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा, क्रिकेटर वरुण आरोन और ऋतिक भसीन के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को भी फंक्शन में देखा गया. इस फंक्शन में अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी पहुंची थीं. 

सुनील शेट्टी का फार्महाउस सभी रस्मों के लिए खूबसूरत फूलों और लाइट्स से सजा था. सुनील शेट्टी ने मेहमानों के साथ-साथ पैपराजी के लिए भी खाने-पीने का इंतजाम किया था. सुनील शेट्टी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें वे पैप्स से बोलते नजर आए कि वे शादी के बाद अथिया और केएल राहुल को उनसे जरूर मिलवाएंगे. उन्होंने कहा, "मैं कल लेके आता हूं बच्चों को. आपने जो प्यार दिखाया है, उसके लिए बहुत-बहुत थैंक यू".

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Athiya Shetty, Suniel Shetty Daughter, Athiya Shetty Viral Video, Kl Rahul, Athiya Shetty Sangeet Ceremony, Athiya Shetty Kl Rahul, Athiya Shetty Kl Rahul Wedding, Athiya Shetty Kl Rahul Wedding Details, Athiya Shetty Kl Rahul Wedding Venue, Athiya Shetty Kl Rahul Wedding Date, Athiya Shetty Kl Rahul Love Story, Athiya Shetty Age Athiya Shetty Instagram, Athiya Shetty Dance Video, Celebs At Athiya Shetty Kl Rahul Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com